Published : Jan 30, 2020, 03:29 PM ISTUpdated : Jan 30, 2020, 07:48 PM IST
नई दिल्ली. जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनजान शख्स ने गोली चला दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग करने वाला शख्स नाबालिग है। फायरिंग के वक्त मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। फायरिंग के दौरान गोली चलाने वाले शख्स ने कहा, मैं तुम्हें आजादी दिलाता हूं। उसने पिस्टल लहराते हुए कहा, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, जामिया मिलिया मुर्दाबाद। फायरिंग में जामिया के एक शख्स को गोली लग गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
चश्मदीद ने बताया कि वो आया..गोली चलाकर बोला...ये लो आजादी।
26
जामिया में फायरिंग करने वाले शख्स का नाम भगत गोपाल है। वह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। जामिया का स्टूडेंट नहीं है। फायरिंग से पहले गोपाल कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी हुआ था।
36
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलाने वाले शख्स का नाम गोपाल बताया जा रहा है। फायरिंग में जामिया का एक छात्र घायल हो गया। उसे होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र का नाम शादाब है।
46
दरअसल जामिया से राजघाट तक सीएए के विरोध में मार्च निकाला जा रहा है। इसी दौरान फायरिंग हुई। लेकिन इसके बाद भी जामिया के छात्रों ने मार्च निकाला।
56
दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी 18 सेकंड तक पिस्टल लहराता रहा, लेकिन पीछे खड़ी पुलिस देखती रही। उसे रोका नहीं और न ही गिरफ्तार किया। सिर्फ हाथ बांधे खड़ी रही।
66
एक चश्मदीद के मुताबिक, मार्च के लिए दिल्ली पुलिस से परमीशन नहीं दी थी, इसलिए हम बात करने गए थे। तभी एक शक्स उधर से निकला और बंदूक दिखाना शुरू कर दिया। वह चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था, किसे चाहिए आजादी...ये लो आजादी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.