कोरोना से दुनिया भर में 1 लाख से अधिक मौतें, 17 लाख संक्रमित, 5 महीने के इंतजार के बाद मिल सकती है दवा

Published : Apr 11, 2020, 05:08 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया का बुरा हाल है। देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा  17 लाख तक पहुंच गया है। जबकि अब तक मरने वालों की संख्या भी 1 लाख के पार पहुंच गई है। इन सब के बीच कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। वैज्ञानिकों की फौज दिन रात वैक्सीन बनाने के लिए दिन रात काम कर रही है। पिछले 4 महीने से वैज्ञानिक कोरोना की दवा बनाने में जुटे हुए हैं। जिसके बाद उनको उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

PREV
113
कोरोना से दुनिया भर में 1 लाख से अधिक मौतें, 17 लाख संक्रमित, 5 महीने के इंतजार के बाद मिल सकती है दवा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में वैक्सीनोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर साराह गिल्बर्ट ने दावा किया है कि उनकी टीम बहुत जल्द कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार कर लेगी।
213
साराह ने बताया कि अगले 15 दिनों के भीतर उनकी टीम इंसान पर कोरोना वायरस की वैक्सीन का परीक्षण करेगी। इस वैक्सीन को लेकर वह 80 प्रतिशत तक आश्वस्त हैं।
313
यदि इस परीक्षण के अच्छे परिणाम सामने आए तो सरकार निश्चित ही इसके लिए फंड जारी करेगी, इसके भी संकेत सामने आए हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वैक्सीन सिंतबर तक तैयार हो सकती है।
413
हालांकि जब तक किसी वैक्सीन का सफलतापूर्वक आविष्कार नहीं हो जाता, तब तक लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षित रहने के तरीकों को पहले की तरह ही अपनाना होगा।
513
प्रोफेसर साराह ने बताया कि इस वैक्सीन के सफल होने की काफी ज्यादा उम्मीद है। इसे लेकर जल्द ही कई तरह के सेफ्टी ट्रायल भी शुरू किए जाएंगे।
613
साराह ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से ट्रायल करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके कारण कोरोना वायरस के फैलने की गति काफी धीमी हुई है। जबकि जिस इलाके में इसकी रफ्तार ज्यादा तेज है, वहां परिणाम जल्दी और सटीक सामने आएंगे।
713
भारत में कोरोना की स्थितिः भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 7684 हो गई है। जबकि अब तक 250 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के 32 राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1574 तक पहुंच गई है।
813
फ्रांस में अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौतः फ्रांस में शुक्रवार को 987 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही वहां मौतों का आंकड़ा 13 हजार से ज्यादा हो गया है। इटली, स्पेन और अमेरिका के बाद फ्रांस चौथा देश हैं, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। फ्रांस में कोरोना का संक्रमण का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। यहां अब तक 1 लाख 24 हजार से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
913
स्पेन में 1 लाख संक्रमितः चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस ने दुनिया के हर कोने में तबाही मचाई है। कोई भी देश इससे बच नहीं पाया है। स्पेन में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 58 हजार 273 हो गई है। जबकि अब तक 16 हजार 81 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में पिछले 24 घंटे में 5 हजार 51 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 634 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले गुरुवार को यहां 655 लोगों की मौत हुई थी।
1013
अमेरिका में 1 दिन में 2 हजार लोगों ने गंवाई जानः कोरोना के कहर से अमेरिका में भयंकर तबाही के मुहाने पर खड़ा है। एक ओर जहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, मरने वालों का भी ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां 24 घंटे में दो हजार 34 लोगों की मौत हुई है। जबकि 33752 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद अमेरिका में संक्रमण का आंकड़ा 5 लाख 2 हजार 876 हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 18 हजार 747 हो गई है।
1113
इटली में 1 लाख पहुंचा संक्रमण का आकंड़ाः चीन के बाद कोरोना वायरस ने इटली में तेजी से पांव पसारे हैं। यहां 24 घंटे में 570 लोगों की मौत हुई है, जबकि संक्रमण के करीब चार हजार मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कोरोना के एक लाख 47 हजार मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया।
1213
स्पेन में 24 घंटे में 634 मौतें, 5 हजार नए केसः चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस ने दुनिया के हर कोने में तबाही मचाई है। कोई भी देश इससे बच नहीं पाया है। स्पेन में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 58 हजार 273 हो गई है। जबकि अब तक 16 हजार 81 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में पिछले 24 घंटे में 5 हजार 51 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 634 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले गुरुवार को यहां 655 लोगों की मौत हुई थी।
1313
ब्रिटेन में अब तक 8 हजार से अधिक मौतेंः ब्रिटेन में 73 हजार 758 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। यहां आठ हजार 958 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यहां 102 साल की एक महिला कोरोना से ठीक हो गई है। शुक्रवार को महिला को लिवरपुल के एक अस्पताल से छुट्टी मिली। हालांकि, उसका नाम उजागर नहीं किया गया। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, महिला को केयर होम में रखा जाएगा। नर्सों ने ताली बजाकर महिला को अस्पताल से विदा किया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories