उद्योगपतियों पर कोरोना की मार: 12 दिन में 226 अरबपति फोर्ब्स की लिस्ट से बाहर, अंबानी खिसके, दमानी चमके

Published : Apr 10, 2020, 09:48 AM ISTUpdated : Apr 10, 2020, 11:04 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों पर है। अब तक 95 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन है। इसके चलते उद्योगपतियों पर भी कोरोना की मार पड़ रही है। फोर्ब्स ने गुरुवार को दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की। इसके मुताबिक, 18 मार्च तक दुनिया में 2,095 अरबपति थे। वहीं, अब यानी 12 दिन में 226 अरबपति इस लिस्ट से बाहर हो गए। इतना ही नहीं, इस लिस्ट के मुताबिक, देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को भी नुकसान हुआ है। 

PREV
17
उद्योगपतियों पर कोरोना की मार: 12 दिन में 226 अरबपति फोर्ब्स की लिस्ट से बाहर, अंबानी खिसके, दमानी चमके
इतना ही नहीं, लिस्ट के मुताबिक, 2,095 अरबपतियों में 51% यानी 1062 की संपत्ति भी घट गई है। वर्तमान में दुनियाभर में अरबपतियों की कुल संपत्ति 8 ट्रिलियन डॉलर है। यह 2019 के मुकाबले 700 अरब डॉलर कम है।
27
जेफ बेजोस की संपत्ति घटी : कोरोना के चलते अमेजन के सीईओ की संपत्ति भी घटी है। हालांकि, वे लगतार तीसरे साल नंबर 1 पर हैं। इस बार उनकी संपत्ति 18 अरब डॉलर घटी है।
37
बिल गेट्स : माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स दूसरे नंबर हैं। वे इस लिस्ट में उन लोगों में शामिल हैं, जिनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 96.5 अरब डॉलर से बढ़कर 98 अरब डॉलर हुई है।
47
बर्नार्ड अर्नाल्ट : फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट एक पायदान चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति ना बढ़ी और ना कम हुई।
57
मुकेश अंबानी: रिलायंस इंटस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में काफी कमी हुई है। वे पिछले साल 50 अरब डॉलर के साथ 13वीं रैंक पर थे, इस बार उनकी संपत्ति में 5.7 अरब डॉलर की कमी आई है। वे 21वीं रैंक पर पहुंच गए हैं।
67
दमानी- कोरोना में बढ़े: डीमार्ट के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी को कोरोना में लाभ हुआ है। वे 13.8 अरब डॉलर के साथ 78वीं रैंक पर पहुंच गए हैं। पिछले साल उनकी रैंक 122वीं थी।
77
शिव नाडर: भारतीय उद्योगपति शिव नाडर की भी संपत्ति में कमी हुई है। वे 82वीं रैंक से 103वीं रैंक पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति 11.9 अरब डॉलर है। यह पहले 14.6 अरब डॉलर थी।

Recommended Stories