30 साल की 5वीं पत्नी ने 65 साल के पति को कुर्सी से बांधकर बनाए संबंध, फिर गला रेतकर दी खौफनाक मौत

Published : Mar 12, 2021, 03:13 PM ISTUpdated : Mar 12, 2021, 03:15 PM IST

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पतिकी हत्या कर दी। महिला पति की 5वीं पत्नी है। इतना ही नहीं महिला ने पहले पति को कुर्सी पर बैठाकर संबंध भी बनाए। इसके बाद पति की हत्या कर दी। 

PREV
14
30 साल की 5वीं पत्नी ने 65 साल के पति को कुर्सी से बांधकर बनाए संबंध, फिर गला रेतकर दी खौफनाक मौत

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है। पत्नी ने पहले पति को पोर्न दिखाया। इसके बाद उसके हाथ कर्सी पर बांधे। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए और गला रेत दिया। 
 

24

महिला ने कबूला गुनाह
पुलिस के मुताबिक, महिला ने गुनाह कबूल कर लिया है। वह मृतक की 5वीं पत्नी है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पति की बेवफाई से नाराज थी और दोनों पारिवारिक कलह की वजह से अलग रह रहे थे। 

34

पति ने मिलने आई थी पत्नी
मृतक का नाम लक्ष्मण मलिक बताया जा रहा है। वह नागपुर में अकेले रह रहे थे। 8 मार्च को उनकी पत्नी स्वाति उनसे मिलने आई। स्वाति ने लक्ष्मण के साथ संबंध बनाए। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। उसने चाकू से लक्ष्मण का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गई। 

44
लक्ष्मण और स्वाति का तीन महीने का बच्चा भी है। लक्ष्मण रिटायर हो चुके थे। उनकी पेंशन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते स्वाति ने यह कदम उठाया। हालांकि, शुरुआती जांच में स्वाति ने पुलिस को उलझाने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories