Independence day fact: भारत ही नहीं, इन चार देशों में भी 15 अगस्त को ही मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

Published : Aug 14, 2020, 02:52 PM ISTUpdated : Aug 14, 2020, 04:51 PM IST

नई दिल्ली. पूरा देश 15 अगस्त को 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत के लिए 15 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है। 15 अगस्त, 1947 को करीब 200 साल की ब्रिटिश गुलामी से देश को आजादी मिली। लेकिन यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि भारत के अलावा कुछ और भी ऐसे देश हैं, जिन्हें 15 अगस्त को आजादी मिली। ये देश भी भारत की तरह 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते हैं। जानते हैं कौन हैं ये देश...

PREV
16
Independence day fact: भारत ही नहीं, इन चार देशों में भी 15 अगस्त को ही मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

1. कॉन्गो: अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश  कॉन्गो फ्रांस का गुलाम था। भारत की तरह ही वहां आजादी के लिए लंबा संघर्ष चला। आखिरकार, 15 अगस्त, 1960 को उसे आजादी मिली। 15 अगस्त को कॉन्गो में आजादी का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। 
 

26

2. बहरीन: यह देश मध्य-पूर्व में स्थित है। बहरीन बहुत ही छोटा देश है। भारत की तरह ही यहां यूनाइटेड किंगडम यानी ग्रेट ब्रिटेन का शासन था। इसे 15 अगस्त, 1971 को आजादी मिली।

36

3. साउथ कोरिया: साउथ कोरिया पर जापान का शासन था। यह भारत से दो साल पहले 15 अगस्त, 1945 को आजाद हुआ। 
 

46

4. नॉर्थ कोरिया: कोरिया पहले एक ही देश था। पर आजादी मिलने के साथ जैसे भारत और पाकिस्तान बन गए, उसी तरह कोरिया का भी विभाजन हो गया। देश के बंटवारे के बाद नॉर्थ कोरिया 15 अगस्त, 1945 की शाम को एक स्वतंत्र देश बना।
 

56

पाकिस्तान में 14 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी। लेकिन इसी के साथ राष्ट्र दो देशों भारत और पाकिस्तान में बंट गया। वहीं, पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने लगा। जबकि भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। दरअसल, माना जाता है कि लॉर्ड माउंटवेटन ने 14 अगस्त 1947 को ही पाकिस्तान को उसकी शक्ति ट्रांसफर कर दी थी ताकि 15 अगस्त के दिन पाकिस्तान के आला अधिकारी स्वतंत्रता दिवस मनाकर दिल्ली कार्यक्रम में शामिल हो सकें। 

66

जबकि कुछ लोग समय को भी एक वजह मानते हैं। लोगों का तर्क है कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को 00:00 बजे मिली थी। पाकिस्तान का समय भारत के समय से 30 मिनट आगे है। इसलिए वहां के हिसाब से आजादी 14 अगस्त रात 11.30 बजे मिली। इसलिए पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

Recommended Stories