फाइजर: कब मिलेगी वैक्सीन
अमेरिकी कंपनी फाइजर ने जर्मनी की बायोएनटेक के साथ मिलकर वैक्सीन बनाई है। कंपनी का दावा है कि यह तीसरे चरण में 95% तक असरदार रही। इसे अब तक की सबसे असरदार वैक्सीन माना जा रहा है। अमेरिका में इस वैक्सीन के दिसंबर-जनवरी में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस वैक्सीन को शून्य से भी कम तापमान (-70 डिग्री सेल्सियस) पर स्टोर करना पड़ता है। इसे इसकी सबसे बड़ी खामी माना जा रहा है। भारत सरकार फाइजर पर नजर बनाए हुए है, हालांकि, अभी खरीदने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।