दिल्ली से लेकर केरल तक भारत बंद का असर; बंगाल, ओडिशा और पंजाब में रोकी गईं ट्रेनें; देखें तस्वीरें

Published : Jan 08, 2020, 03:08 PM ISTUpdated : Jan 08, 2020, 06:01 PM IST

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज बुलाए गए बंद का व्यापक असर दिखा। प. बंगाल और ओडिशा में ट्रेनें रोकी गई हैं। कई जगह पर जाम की रहा। बंद में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन शामिल थे। दावा किया जा रहा है कि लगभग 25 करोड़ लोगों ने हड़ताल में हिस्सा लिया।

PREV
19
दिल्ली से लेकर केरल तक भारत बंद का असर; बंगाल, ओडिशा और पंजाब में रोकी गईं ट्रेनें; देखें तस्वीरें
राहुल गांधी ने भी इस बंद का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट किया, मोदी सरकार की आर्थिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जो आवाज उठाई जा रही है, उन कर्मचारियों को वो सलाम करते हैं।
29
ओडिशा में भी भारत बंद का असर दिखा। यहां भुवनेश्नर में कांग्रेस समर्थित ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सड़क को ब्लॉक किया, इसके अलावा ट्रेन को भी रोक दिया गया। महाराष्ट्र में भी सरकार ने इस भारत बंद का समर्थन किया है।
39
- प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी: CPIM की कोई विचारधारा नहीं है। रेलवे पटरियों पर बम लगाना 'गुंडागर्दी' है। आंदोलन के नाम पर यात्रियों की पिटाई की जा रही है और पथराव किया जा रहा है। यह 'दादागिरी' है, आंदोलन नहीं। मैं इसकी निंदा करती हूं।
49
हड़ताल करने वालों का कहना है कि यह सरकार की 'जन-विरोधी' नीतियों के खिलाफ है। इसमें INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF, UTUC और कई स्वतंत्र संगठनों ने इस हड़ताल को समर्थन दिया है।
59
केरल: दस ट्रेड यूनियनों ने आज 'केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ' भारत बंद का आह्वान किया। तिरुवनंतपुरम में विरोध मार्च निकाला।
69
पंजाब: भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर में एक रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया।
79
तमिलनाडु: चेन्नई में माउंट रोड पर विरोध प्रदर्शन।
89
दिल्ली में भारत बंद के दौरान कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
99
बंगाल, ओडिशा के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक में भी भारत बंद का असर दिखा।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories