पीएम मोदी की गिफ्ट्स की ई-नीलामी: टोक्यो ओलंपिक खिलाड़ियों की गिफ्ट्स से लेकर राम मंदिर का मॉडल तक खरीद सकते

नई दिल्ली। पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स और स्मृति-चिन्हों का ई-ऑक्शन जारी है। आम जन राष्ट्रीय धरोहरों को अपने पास रखने के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा है। गुरुवार को ई-ऑक्शन को देखने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी को मिले राष्ट्रीय गौरव से जुड़े उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी हेतु नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में चल रही प्रदर्शनी देखी और सराहना की है। जानिए नेशनल गैलरी ऑफ माडर्न आर्ट में लगी इस प्रदर्शनी में 1348 गिफ्ट्स में क्या क्या विशेष गिफ्ट्स हैं...

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2021 6:36 PM IST

17
पीएम मोदी की गिफ्ट्स की ई-नीलामी: टोक्यो ओलंपिक खिलाड़ियों की गिफ्ट्स से लेकर राम मंदिर का मॉडल तक खरीद सकते

इस नीलामी से मिलने वाली राशि नमामि गंगे मिशन को समर्पित की जाएगी। इसकी घोषणा पीएम मोदी के जन्मदिन पर की गई थी। ई-नीलामी की शुरुआत पीएम के जन्मदिन पर ही की गई थी। यह ई-नीलामी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। 

27

इस ई-ऑक्शन में कोई भी भाग ले सकता है। इसके लिए आपको वेब पोर्टल www.pmmementos.gov.in पर लॉग-इन करना होगा। फिर यहां आपको ई-ऑक्शन के लिए रखी गई वस्तुओं और उनके बोलियों की जानकारी मिल जाएगी। यहां आप उस वस्तु की बोली लगाकर खरीद सकते हैं। 

37

इस ई-नीलामी में पीएम मोदी को मिले 1348 गिफ्ट्स और मोमेंटम्स शामिल किए गए हैं। इनको खरीदने के लिए कोई भी बोली लगा सकता है। 

47

स्मृति चिन्ह में टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों और टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के विजेताओं द्वारा पीएम मोदी को उपहार में दिए गए उपकरण भी शामिल हैं।

57

पीएम मोदी ने अपने मिले गिफ्ट्स को नमामि गंगे के लिए ई-ऑक्शन का निर्णय लिया है। नमामि गंगे मिशन के माध्यम से मां गंगा के संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। 

67

केंद्रीय गृहमंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि ई-नीलामी आम जनता को पीएम मोदी को उपहार में दी गई यादगार स्मृतियों को रखने का अवसर प्रदान करती है और साथ ही गंगा नदी के संरक्षण में योगदान भी देगी।  

77

उन्होंने इस नेक पहल के लिए पीएम का आभार व्यक्त किया। पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा का भाला देखा जिसका बेस प्राइस 1 करोड़ रूपए रखा गया है। ओलंपिक में विजय पताका फहराने वाली पी वी सिंधु का रैकेट जिसका बेस प्राइस 80 लाख रखा गया है। अन्य दिलचस्प कलाकृतियों में अयोध्या राम मंदिर, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, मॉडल, मूर्तियां, पेंटिंग और अंगवस्त्र की प्रतिकृति शामिल हैं।

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos