Published : Aug 15, 2022, 07:59 AM ISTUpdated : Aug 15, 2022, 08:04 AM IST
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लालकिले की प्राचीर से 9वीं बार देश को संबोधित किया। उन्होंने हर बार अपनी पगड़ी का रंग और स्टाइल चेंज किया है। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पीएम ने तिरंगे रंग वाली पगड़ी पहनी है। राजनीति के विशेषज्ञ मानते हैं कि हर बार पीएम की पगड़ी का रंग नया मैसेज देता है। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने 9 बार में किस-किस तरह की पगड़ियां पहनीं...
प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी ने 2014 में लाल किले से भाषण दिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने भगवा और हरे रंग का जोधपुरी बंधेज साफा बांधा था जो भारतीयता का परिचायक था।
29
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में क्रीम रंग का कुर्ता पहना था। सफेद रंग के चूड़ीदार पायजामे में वे अलग ही लुक दे रहे थे। 2015 में पीएम मोदी ने खादी रंग की जैकेट पहनी थी। 2015 में पीएम मोदी की पगड़ी का रंग लाल व हरे रंग की पट्टियों वाला था।
39
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में सादे कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। राजस्थानी साफा पहने पीएम मोदी काफी आकर्षक लग रहे थे। 2016 में पीएम मोदी की पगड़ी का रंग लाल-गुलाबी और पीले रंग का मिक्सचर था।
49
वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाफ बाजू वाला कुर्ता पहना था। 2017 में पीएम मोदी ने चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इस पगड़ी में पीछे की तरफ लंबा कपड़ा निकला हुआ था। यह काफी आकर्षित करने वाला था।
59
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में फुल बाजू का कुर्ता पहना था, इसके अलावा उन्होंने एक उपरना भी रखा था। 2018 में पीएम मोदी की पगड़ी का रंग गहरा केसरिया और लाल था।
69
2019 में पीएम मोदी ने आधी बाजू के कुर्ते, पायजामे और केसरिया बॉर्डर वाले उपरने को पहना था। उस दौरान प्रधानमंत्री ने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी थी।
79
वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवा व क्रीम कलर की पगड़ी पहनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफा को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था। 2020 में पीएम ने भगवा बॉर्डर वाला सफेद उपरना भी पहना था।
89
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केसरी रंग का साफा पहना था और इसका पिछला हिस्सा उनके गमछे के बॉर्डर से मैच कर रहा था। यह देखने में काफी आकर्षक लग रहा था।
99
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में तिरंगे के रंग वाली पगड़ी पहनी, जिसका ज्यादातर हिस्सा सफेद रंग का रहा। उन्होंने आसमानी कलर का जैकेट भी पहना और नवीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया।