Dubai Expo 2020: इस अजूबी दुनिया में ऐसा क्या है, जो PM मोदी भी देखने जा रहे हैं, UAE चौथी बार जाएंगे

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) नए साल-2022 के पहले महीने यानी जनवरी में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर जा सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मोदी नए साल पर अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान दुबई एक्सपो(Dubai Expo 2020) देखने भी जा सकते हैं। इस एक्सपो में 4 मंजिला इंडियन पैवेलियन भी बनाया गया है। मादेील इस यात्रा के दौरान UAE की टॉप लीडरशिप से भी मुलाकात कर सकते हैं। भारत अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर दुबई एक्सपो में इंडियन पैवेलियन को गजब सजाया गया है। आइए जानते हैं दुबई एक्सपो में ऐसा क्या खास है...

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2021 4:13 AM IST / Updated: Dec 15 2021, 08:00 AM IST

16
Dubai Expo 2020: इस अजूबी दुनिया में ऐसा क्या है, जो PM मोदी भी देखने जा रहे हैं, UAE चौथी बार जाएंगे

दुनिया में टेक्नोलॉजी किस स्तर(level) तक पहुंच गई है, दुबई एक्सपो 2020(Dubai Expo 2020) में इसके जीते-जागते उदाहरण पेश किए गए हैं। यह एक्सपो 1 अक्टूबर, 2021 से शुरू हुआ है, जो 31 मार्च, 2022 तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी बेस्ट एक्सपो माना जा रहा है। चूंकि भारत अब अपने टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट्स को भी दुनियाभर में पेश करने की पहल कर चुका है, ऐसे में मोदी का यहां आना इनमें बूम ला सकता है।

26

PM मोदी का मुख्य फोकस ही अपनी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरान दुबई एक्सपो रहेगा। दुबई एक्सपो में दुनियाभर की दिग्गज कंपनियो के प्रोडक्ट्स के साथ साथ नई तकनीक और इनोवेशन देखने को मिल रहा है। यहां 190 से ज्यादा देश शामिल हुए हैं। सभी के अलग पैवेलियन बनाए गए हैं।

36

नवंबर की शुरुआत में जब विदेश मंत्री एस जयशंकर(S Jaishankar) UAE गए थे, तब वे भी दुबई एक्सपो पहुंचे थे। मोदी की UAE की यात्रा इसलिए भी अहमियत रखती है, क्योंकि वो कश्मीर में कई प्रोजेक्ट ला रहा है। दोनों देशों के बीच करीब 60 अरब डॉलर का कारोबार होता है।

46

पिछले साल Corona Virus की वजह से दुबई एक्सपो नहीं हो सका था। यह पहली बार है, जब इस एक्सपो में भारत भी शामिल हुआ है। मोदी इससे पहले 3 बार UAE जा चुके हैं। अगस्त 2015 फिर 2018 और 2019 में  वे यहां आए थे। UAE सरकार ने मोदी के देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जाएद’ से भी नवाजा था।

56

दुबई एक्सपो 2020 को ओलंपिक के बाद दुनिया का सबसे बड़ा ईवेंट कहा जा रहा है। इसमें 80 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना है। यहां व्यवस्था बनाने 50 लाख वॉलिंटियर्स तैनात किए गए हैं।

66

UAE हमेशा से भारत के लिए एक अहम देश रहा है। यहां 33 लाख भारतीय रहते हैं। ये यहां की कुल जनसंख्या का 30 प्रतिशत है। बता दें कि दुबई एक्सपो 2020 में रोज 60 लाइव ईवेंट्स हो रहे हैं। दुबई एक्सपो 2020 की जिम्मेदारी 46000 ऑर्गेनाइजेशन संभाल रही हैं। पूरा एक्सपो करीब 110 हेक्टेयर में तैयार किया गया है।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos