दुनिया में टेक्नोलॉजी किस स्तर(level) तक पहुंच गई है, दुबई एक्सपो 2020(Dubai Expo 2020) में इसके जीते-जागते उदाहरण पेश किए गए हैं। यह एक्सपो 1 अक्टूबर, 2021 से शुरू हुआ है, जो 31 मार्च, 2022 तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी बेस्ट एक्सपो माना जा रहा है। चूंकि भारत अब अपने टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट्स को भी दुनियाभर में पेश करने की पहल कर चुका है, ऐसे में मोदी का यहां आना इनमें बूम ला सकता है।