शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने पेश की मानवता की मिसाल, हिंदू अर्थी के लिए खोला रास्ता

Published : Feb 09, 2020, 03:38 PM IST

नई दिल्ली. शाहीन बाग में करीब 2 महीने से नागरिकता कानून, एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन रविवार को प्रदर्शनकारियों ने मानवता और हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। यहां प्रदर्शनकारियों ने हिंदू अर्थी को निकलने के लिए रास्ता दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिगेटिंग हटाई।  

PREV
110
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने पेश की मानवता की मिसाल, हिंदू अर्थी के लिए खोला रास्ता
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों ने हिंदू अर्थी को देख पहले बैरिगेटिंग हटाई, इसके बाद अर्थी लिए लोग वहां से गुजरे।
210
एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा, हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। अर्थी को गुजरने की अनुमति देकर हमने कुछ असामान्य नहीं किया। हमने बसों और एम्बुलेंस को भी अनुमति दी है।
310
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा खूब छाया रहा। भाजपा नेताओं ने अपनी रैलियों में भी शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का जिक्र किया।
410
पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था कि नागरिकता कानून को लेकर जामिया, शाहीन बाग और सीलमपुर में कई दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। यह प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग हैं? नहीं है। इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजायन है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है।
510
इसके अलावा भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर शाहीन बाग का समर्थन करने का आरोप लगाया। खुद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था, हम शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन करते हैं।
610
इसी को लेकर भाजपा लगातार केजरीवाल और आप पर निशाना साधती रही। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, शाहीन बाग में केजरीवाल प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला रहे हैं।
710
नागरिकता कानून के पास होने के बाद से शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है।
810
इस कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले प्रताड़ित अल्पसंख्यकों हिंदू, जैन, सिख, ईसाई, बुद्ध और पारसी को नागरिकता देने का प्रावधान है।
910
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कानून संविधान के खिलाफ है। इसमें मुस्लिमों का जिक्र नहीं किया गया।
1010
Photo- Getty

Recommended Stories