जब आखिरी बार पुलवामा शहीद को पत्नी ने कहा 'I Love You', देखकर रो पड़ा था पूरा देश

देहरादून. देश की सुरक्षा में तैनात हमारे वीर जवान वक्त आने पर मां भारती की सेवा में अपनी जान पर भी खेल जाते हैं। ऐसे ही साल 2019 में 14 फरवरी को देश के 40 सीआरपीएफ (CRPF) जवान शहीद हो गए थे। हालांकि ये एक बड़ा आतंकी हमला भी था। जवानों का काफिला जम्मू कश्मीर के पुलवामा से गुजर रहा था। पर उसी रास्ते में आतंकी घात लगाए बैठे थे। उन्होंने जवानों के काफिले पर हमला किया जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। पूरा देश आज 2020 में इस दर्दनाक हमले पर शहीद जवानों को श्रद्धाजंली देकर याद कर रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2020 6:08 AM IST / Updated: Feb 14 2020, 11:53 AM IST

111
जब आखिरी बार पुलवामा शहीद को पत्नी ने कहा 'I Love You', देखकर रो पड़ा था पूरा देश
इस हमले में उत्तराखंढ के मेजर विभूति कुमार ढौंडियाल भी शहीद हो गए थे। पिछले साल पति को अंतिम विदाई देते वक्त उनकी पत्नी ने प्यार भरा पैगाम दिया था। तिरंगे में लिपटे पति के शव को वो फ्लाई किस करते और 'आई लव यू' बोलते नजर आईं जिसका वीडियो आज भी दिल को रूला देना वाला है।
211
साल 2019 में 14 फरवरी वैलेटाइंस डे के दिन सुबह एक बड़े और वीभत्स आतंकी हमले की खबर आई। इस हमले की खबर ने न सिर्फ देश बल्कि दुनिया को हिला दिया। भारतीय सेना पर ये अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला था। हमारे 40 जवानों ने अपनी जान गंवाई भारी विस्फोटक से भरी गाड़ी ने सेना की गाड़ी को टक्कर मारी थी।
311
इस हमले में उत्तराखंड के डंगवाल रोड निवासी स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल के बेटे मेजर विभूति कुमार ढौंडियाल भी  शहीद हो गए थे। वह 34 वर्ष के थे। शहीद होने के वक्त उनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था।
411
हमले के बाद मेजर की पत्नी का रो-रोकर बुआ हाल था। अप्रैल में ही मेजर विभूति का विवाह फरीदाबाद निवासी निकिता कौल से हुआ था। निकिता कश्मीर विस्थापित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मेजर विभूति जनवरी के पहले सप्ताह में अप्रैल में शादी की पहली सालगिरह पर देहरादून आने का वादा कर ड्यूटी पर गए थे।
511
उनकी शहादत की खबर पत्नी निकिता कौल के फोन पर आई। निकिता उस समय दिल्ली जा रही थी।
611
खबर सुनकर किसी तरह उन्होंने मेजर विभूति की मां सरोज ढौंडियाल को फोन पर उनके पैर में गोली लगने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। वह दिल की मरीज हैं, इसलिए देर शाम तक भी उन्हें शहादत की खबर नहीं दी थी।
711
इसके बाद जब शहीद का पार्थिव शरीर सेना घर पर लाया गया तो पत्नी ने सुधबुध खो दी। वो अपनी जस्ट मैरिड लाइफ को जी रही थीं ऐसे में उनका जीवनसाथी उन्हें छोड़कर चला गया। अंतिम संस्कार के वक्त वो पति को तिरंगे में लिपटे देखते रहीं, इस दौरान भारी मीडिया और सेना मौजूद रही।
811
पत्नी निकिता कौल को यकीन नहीं हो रहा था विभूति उनके पति अब उनके साथ नहीं है। वे उनके शव को कपिन में झांक कर I love You कहती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पति को आखिरी बार आई लव यू बोला और एक फ्लाई किस देकर विदा कर दिया।
911
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख हर किसी की आंखे छलक उठीं। शहीद की पत्नी के जज्बे को देख हर कोई हैरान था। निकिता कौल ने बहुत हिम्मत रखते हुए शहीद पति के सम्मान में उन्हें सैल्यूट भी किया।
1011
शहीद मेजर तीन बहनों के इकलौते भाई थे। तीनों बहनें उनसे बड़ी हैं। घर में उनकी पत्नी, दादी और मां को मेजर डीएस ढौंडियाल की शहादत के बारे में नहीं बताया गया था। लेकिन बाद में सेना के अफसरों ने पत्नी को शहादत की खबर दे दी। शहीद की मां सरोज दिल की मरीज थीं उन्हें बेटे के शहीद होने की जानकारी नहीं दी गई थी।
1111
पुलवामा हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आज भी हम शहीद के परिवारों की तकलीफ और दर्द का बस अंदाजा ही लगा सकते हैं। पूरा देश आज शहीदों को श्रद्धांजली देकर नमन कर रहा है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos