नई दिल्ली. केरल की विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। रेहाना पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने नाबालिग बच्चों से अपनी अर्द्धनग्न शरीर पर पेंटिंग कराई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रेहाना का ये वीडियो वायरल होते ही इस पर हंगामा मच गया है। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रेहाना के खिलाफ ये मामला सूचना प्रौद्योगिकी और किशोर न्याय कानून के तहत दर्ज किया गया है। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता एवी अरुण प्रकाश ने तिरुवाला पुलिस से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने ये मामला दर्ज कर लिया है।
27
बता दें, फातिमा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर 'बॉडी एंड पॉलिटिक्स' के नाम से शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस बीच, केरल के राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले पर 10 दिनों के अंदर पतनमतिट्टा जिला पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।
37
फातिमा अक्सर इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोज शेयर करने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में सबरीमाला स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन पर हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा था।
47
विवादों में रहने वाली फातिमा 2014 में कोच्चि में मॉरल पुलिसिंग के खिलाफ 'किस ऑफ लव' कैम्पेन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उनके पार्टनर ने किस की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस पर भी काफी बवाल मचा हुआ था। बॉडी पर पेटिंग कराती रेहाना फातिमा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और लोग फातिमा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
57
बता दें कि रेहाना फातिमा का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। फातिमा का कहना है कि वो महिलाओं को लेकर दकियानूसी प्रथाओं के विरोध में खुलकर अपना पक्ष रखती हैं। रेहाना ने 'एका' नाम की एक फिल्म में भी काम किया है। इस फिल्म को उनके पति मनोज के श्रीधर ने प्रोड्यूस किया था। इंटरसेक्सुअलिटी की थीम पर बनी इस मूवी में रेहाना ने कई न्यूड और बोल्ड सीन दिए थे।
67
इसके अलावा रेहाना ने सबरीमाला विवाद के बाद कहा था कि ये पूरी तरह उनकी इच्छा थी कि वो अयप्पा को देखें क्योंकि वो सभी धर्मों पर विश्वास और सम्मान करती हैं। साथ ही सारे रीति-रिवाजों का पालन करती हैं।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.