हर राज्य की झांकी में था कुछ खास, यूपी और जम्मू-कश्मीर पर टिक गईं सबकी निगाहें, तस्वीरों में देखें

Published : Jan 26, 2022, 12:17 PM ISTUpdated : Jan 26, 2022, 02:21 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भव्य राजपथ पर आज 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 9 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां के जरिए देशवासियों को अलग-अलग संदेश दिए गए। इन झाकियों को आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत विभिन्न विषयों पर तैयार किया गया था।   

PREV
19
हर राज्य की झांकी में था कुछ खास,  यूपी और जम्मू-कश्मीर पर टिक गईं सबकी निगाहें, तस्वीरों में देखें

इस गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी खास रही. इसके जरिए प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखंड को दिखाया गया है.

 

29

गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू-कश्मीर की झांकी ने हिस्सा लिया। इस झांकी पर लोगों की नजरे टिकीं। इस बार झांकी के माध्यम से जम्मू-कश्मीर का बदलता चेहरा दिखाया गया है।

 

39

गणतंत्र दिवस परेड में कर्नाटक की झांकी दिखाई है, यह झांकी पारंपरिक हस्तशिल्प का उद्गम स्थल पर आधारित थी। 

 

49

पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है। इस झांकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है।

59

अगली बार की तहर  इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी खास रही. इस बार राज्य सरकार की नई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति और औद्योगिक विकास नीति पर आधारित 'एक जिला एक उत्पाद' के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से उपलब्धि दिखाती है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में विकास का भी प्रदर्शन

 

69

गणतंत्र दिवस परेड में अरुणाचल प्रदेश ने हिस्सा लिया। यह झांकी एंग्लो-अबोर (आदि) युद्ध पर आधारिती थी। 

79

परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।

 

89

गणतंत्र दिवस परेड में गुजरात की झांकी को 'गुजरात के आदिवासी आंदोलन' की थीम से प्रदर्शित करता दिखाया गया है। 

 

 

99

हरियाणा की झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। इस झांकी पर खेल प्रेमियों की निगाहें टिकीं। हरियाणा का थीम 'खेल में नंबर वन' है।  

 

 

Recommended Stories