मेरी शान तिरंगा है: माइनस 40 डिग्री में भी जवानों ने शान से फहराया तिरंगा, जानिए देश के मौसम का मिजाज

नई दिल्ली. पहाड़ी राज्यों जैसे-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते निचले राज्यों में शीतलहर चल रही है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने अगले कुछ दिनों तक सर्दी से निजात नहीं मिलने की बात कही है। IMD ने कहा है कि राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में आजकल में शीतलहर अपना पूरा असर दिखाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में कोहरा रहेगा, बादल छाये रहेंगे और शीतलहर चलती रहेगी। यानी सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 26, 2022 4:28 AM IST / Updated: Jan 26 2022, 10:22 AM IST

16
मेरी शान तिरंगा है: माइनस 40 डिग्री में भी जवानों ने शान से फहराया तिरंगा, जानिए देश के मौसम का मिजाज

जम्मू कश्मीर-जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के चलते सर्दी का असर बना हुआ है। यहां आजकल में मौसम में सुधार होगा, लेकिन सर्दी बनी रहेगी। आने वाले दिनों में टेम्परेचर 5 डिग्री तक बना रह सकता है। 

तस्वीर-भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में -40 डिग्री सेल्सियस तापमान में 15,000 फीट की ऊंचाई पर #RepublicDay मनाया।

26

दिल्ली का मौसम: राजधानी में टेम्परेचर 6 डिग्री तक लुढ़क गया है। IMD ने कहा है कि दिल्ली सहित उत्तर भारत में 30 जनवरी तक सर्दी का असर बना रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, जबकि अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।
यह तस्वीर Kashmir Weather के twitter से ली गई है। इसमें लिखा गया-पुलवामा में देर रात 2 इंच ताजा हिमपात।
शोपियां में 1 इंच।
त्राल में 0.5 इंच।

36

यूपी- बिहार-राजस्थान: अगर बिहार की बात करें, तो यहां आजकल में मौसम में सुधार होगा। इससे न्यूनतम टेम्परेचर 7 डिग्री, जबकि अधिकतम 20 डिग्री रह सकता है। राजस्थान में रात का टेम्परेचर 2-3 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। यहां अब मौसम में सुधार होगा। उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक शीतलहर का असर रहेगा। जनवरी के आखिर में ही इससे निजात मिलेगी। प्रदेश में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

तस्वीर: बेहद खराब मौसम के बावजूद भारतीय सेना के जवान उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गश्त करते हुए। फोटो क्रेडिट-ANI

46

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: यहां शीतलहर का प्रकोप अभी बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, जबकि अधिकतम 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी के कारण शिमला, कुल्लू, लाहौल, चंबा, मंडी, सिरमौर, रामपुर, मनाली, रिकागंपिओ, हरिपुरधार में जनजीवन अस्तव्यस्त है। बिजली, पानी और यातायात सेवाएं बाधित हैं। यहां अगले दो-तीन दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि यहां के निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

यह तस्वीर @लोबज़ैंग2020 twitter से ली गई है। इसमें लिखा गया-भारी हिमपात के कारण झारखंड और बिहार के 9 श्रमिक शिंकुला दर्रे (16580 फीट) के बीच फंस गए। दो दिन के बाद वे पुलिस स्टेशन ज़ांस्कर को कॉल करने में कामयाब हुए। फिर नवांग स्टेनज़िन एएसआई 7 लेबर के नेतृत्व में पुलिस का एक समूह उन्हें ज़ांगस्कर वापस लाता है। मैं सलाम करता हूं।
 

56

झारखंड: यहां बंगाल की खाड़ी से उठी समुद्री हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। यहां अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। यह तस्वीर शिमला की है।

66

ये तस्वीरें शिमला पुलिस ने tweet करके ट्रैवल एडवायजरी जारी की है। इसमें लिखा गया-शिमला शहर और जिले के ऊपरी इलाकों (कुफरी, नारकंडा, खिडकी और खरापाथर) में बीती रात करीब 2-3 इंच ताजा हिमपात हुआ है। सड़कें फिसलन भरी और सभी वाहनों के लिए जोखिम भरी हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos