दिल्ली में सस्ती होगी शराब, कल से खुलेंगे मॉल-मंदिर; लेकिन इन सेवाओं के लिए करना होगा इंतजार

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन में सेवाओं को क्रमबद्ध तरीके से खत्म करने के लिए 8 जून तो अनलॉक 1 की शुरुआत हो रही है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने भी 8 जून से कई सेवाओं को शुरू करने का ऐलान किया है। इसके अलावा केजरीवाल सरकार ने शराब पर वसूले जाने वाले अतिरिक्त 70% कोरोना टैक्स को भी खत्म कर दिया है। हालांकि, कुछ सेवाएं अभी भी बंद रहेंगी। आईए जानते हैं कि दिल्ली में किन सेवाओं की छूट मिलेगी। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 7, 2020 7:01 AM IST / Updated: Jun 07 2020, 01:57 PM IST

17
दिल्ली में सस्ती होगी शराब, कल से खुलेंगे मॉल-मंदिर; लेकिन इन सेवाओं के लिए करना होगा इंतजार

धार्मिक स्थल: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि कल से राज्य के सभी धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 

27

रेस्टोरेंट-मॉल:  इसके अलावा राज्य में सभी रेस्टोरेंट और मॉल्स कल से खुलेंगे। एंट्री गेट पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 

37

होटल: दिल्ली में होटल और बैंक्वेट हॉल अभी बंद रहेंगे। 

47

बॉर्डर: केजरीवाल सरकार ने साफ कर दिया कि कल से दिल्ली के सभी बॉर्डर को खोल दिया जाएगा। पिछले हफ्ते सरकार ने सभी बॉर्डर को सील कर दिया था।

57

अस्पताल: इसके अलावा केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। 

67

शराब: इसके अलावा सरकार ने शराब पर लगने वाले अतिरिक्त कोरोना टैक्स को भी खत्म कर दिया है। अब दिल्ली के लोगों को पहले के रेट पर शराब मिलेगी। 

77

इस टैक्स को सरकार ने हटा दिया है, लेकिन 20-25% वैट बढ़ा दिया है। यानी 1000 रुपए की शराब की जो बोतल 1700 में मिल रही थी। वह अब 1200-1250 रुपए में मिलेगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos