रिया ने कहा, सुशांत स्टार की तरह जिंदगी जीता था। मुझसे पहले भी 6 लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपए खर्च किए। सुशांत सिंह एक प्राइवेट जेट लेकर घूमने गया था। ये सुशांत की लाइफस्टाइल चॉइसेज थीं। वो जैसे भी अपनी जिंदगी जीना चाहता है उसमें आप कौन होते हैं बताने के लिए कि उसे कैसे जीना चाहिए। रिया ने कहा, सुशांत को 5 स्टार में रहना चाहिए और गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना चाहिए कि नहीं। उसकी मर्जी ना। वो लड़कों को भी ले गया था ट्रिप पर। रिया ने कहा कि सुशांत लड़कों को भी ट्रिप पर ले गया था तो क्या उन्होंने ने सुशांत को फोर्स किया। ऐसा कराने के लिए?? और जी नहीं मैं सुशांत सिंह रापजूत के पैसों पर नहीं पल रही थी। हम एक कपल की तरह रहा करते थे।