सुशांत केस में पहली बार रिया का पूरा इंटरव्यू : 8 जून को क्यों छोड़ा साथ, ड्रग्स लेते थे या नहीं?

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई 7 दिन से पूछताछ कर रही है। इस दौरान अचानक मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने आज तक टीवी चैनल को इंटरव्यू देकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह को फ्लाइट में बैठने से डर लगता था, जिसके लिए वे मोडाफिनिल नाम की दवा लेते थे। रिया को तो पता भी नहीं था कि वह फ्लाइट से डरते हैं। मोडाफिनिल आमतौर पर ज्यादा नींद आने की बीमारी के लिए दी जाती है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 27, 2020 4:59 PM IST / Updated: Sep 07 2020, 11:14 AM IST

111
सुशांत केस में पहली बार रिया का पूरा इंटरव्यू : 8 जून को क्यों छोड़ा साथ, ड्रग्स लेते थे या नहीं?


रिया ने बताया, जब हम यूरोप ट्रिप के लिए उड़ान भरने वाले थे, तब सुशांत ने उनसे कहा कि फ्लाइट में डर लगता है। रिया ने बताया कि सुशांत ने डॉक्टर की सलाह के बगैर ही मोडाफिनिल नाम की दवा ली। हम पेरिस पहुंचे तो वह तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकला। जबकि ट्रिप शुरू होने से पहले वह बहुत खुश था।
 

211

सुशांत ने बताया मुझे। सुशांत मेरे सपने में आया था। वो काफी लोगों के सपने में आ रहा है आजकल। उसने बोला कि सच बोलो। जाकर सबको बोलो कि तुम क्या हो। हमारा रिश्ता क्या था?  
 

311

सुशांत शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे। 8 जून को मेरी एक थैरिपी सेशन बुक थी। डॉक्टर सुजेन वॉकर के साथ। सुबह 11.30 बजे की। तो इससे ये साबित होता है कि मेरा कोई इरादा नहीं था 8 जून को जाने का। मैं अपने घर पर थैरिपी सेशन नहीं कर सकती थी। मैं नहीं चाहती कि मेरे माता-पिता मुझे उस हालत में देखें। इसलिए  8 जून को जब मेरी थैरिपी सेशन थी तो मैंने सुशांत को बोला कि मेरा थैरिपी सेशन है। उन्होंने मुझे कहा कि नहीं। आप थैरिपी सेशन यहां मत करो। आप घर जाओ। क्योंकि मेरी बहन आ रही है। मैंने उनको फोन किया है।
 

411

रिया ने बताया, इस घटना के बाद उन्होंने महेश भट्ट से बात की थी। क्या मैं टूटने पर किसी से सलाह नहीं ले सकती। हर चैट में महेश भट्ट उन्हें बेटी कहकर बुलाते थे।
 

511

8 जून को मैं सुशांत के घर से आ गई। 9 जून को सुशांत ने मुझे एक मैसेज किया। मुझे बुरा लगा कि मेरी तबीयत खराब है, लेकिन सुशांत ने मेरी तबीयत के बारे में नहीं पूछा। सिर्फ एक मैसेज कर दिया। इसी के बाद मैंने सुशांत को ब्लॉक कर दिया।

611

हां, सुशांत मारिजुआना (गांजा) पीते थे और हां वो रेग्यूलर पीते थे। मुझसे मिलने से पहले से पीते थे। उन्होंने केदारनाथ की शूटिंग या उससे थोड़ा समय पहले से पीना शुरू किया था। यही एक चीज थी जिसमें मैं उन्हें (सुशांत) रोकने की कोशिश करती थी। मैं लगातार उन्हें रोकती थी लेकिन वो अपने फैसले लेने वाले लोगों में थे। 

711

रिया ने बताया, 14 फरवरी को करीब दो बजे मैं अपने भाई के साथ घर पर थी। मेरी एक फ्रेंड है। उनका फोन आया कि ऐसी अफवाह है। इसे रोको। सुशांत को बोलो कि बयान दे। तब मुझे लगा कि ये कैसे हो सकता है। 15 मिनट के अंदर ही सच सामने आ गया था।
 

811

मौत की खबर सुनने के बाद क्या रिया सुशांत के घर गईं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, मैं उनके घर नहीं गई। मुझे बताया गया कि उनके अंतिम संस्कार के वक्त मेरा नाम नहीं था। क्योंकि उनका परिवार नहीं चाहता था कि मैं वहां पर जाऊं।
 

911

कुछ लोगों ने मुझे घर आकर समझाया कि तुम वहां नहीं जा सकती हो। अगर तुम गई तो निकाल दिया जाएगा। मेरे दोस्तों ने कहा कि आप एक बार बॉडी जरूर देख लें। इसके बाद मैं कूपर हॉस्पिटल में मॉर्चुरी में गई। सॉरी की बात पर उन्होंने कहा, हां मैंने कहा था। किसी की जान चली गई थी। आई एम सॉरी की आपने अपनी जान गंवा दी। आज भी मैं सॉरी हूं। क्योंकि इस तरह की बातें हो रही हैं। मौत का मजाक बना दिया गया है। 
 

1011

रिया ने कहा, सुशांत स्टार की तरह जिंदगी जीता था। मुझसे पहले भी 6 लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपए खर्च किए। सुशांत सिंह एक प्राइवेट जेट लेकर घूमने गया था। ये सुशांत की लाइफस्टाइल चॉइसेज थीं। वो जैसे भी अपनी जिंदगी जीना चाहता है उसमें आप कौन होते हैं बताने के लिए कि उसे कैसे जीना चाहिए। रिया ने कहा, सुशांत को  5 स्टार में रहना चाहिए और गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना चाहिए कि नहीं। उसकी मर्जी ना। वो लड़कों को भी ले गया था ट्रिप पर। रिया ने कहा कि सुशांत लड़कों को भी ट्रिप पर ले गया था तो क्या  उन्होंने ने सुशांत को फोर्स किया। ऐसा कराने के लिए?? और जी नहीं मैं सुशांत सिंह रापजूत के पैसों पर नहीं पल रही थी। हम एक कपल की तरह रहा करते थे।
 

1111

रिया ने हार्ड डिस्क के सवाल पर कहा, मेरे सामने कोई हार्ड डिस्क नहीं तोड़ी गई। यह सुशांत की बहन को पता होगा।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos