उसे चाय में मिलाकर दो, फिर असर देखना...सुशांत केस में चौंका देगी रिया की चैट, नारकोटिक्स एजेंसी करेगी जांच

Published : Aug 26, 2020, 11:38 AM ISTUpdated : Sep 07, 2020, 11:14 AM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा मोड़ आ गया है। रिया चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट्स से ड्रग की साजिश होने का शक गहरा रहा है। दरअसल, टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत का नारकोटिक्स लिंक होने की बात निकलकर आ रही है। चैट्स की कुछ बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें रिया ने पहले डिलीट कर दिया था। 

PREV
18
उसे चाय में मिलाकर दो, फिर असर देखना...सुशांत केस में चौंका देगी रिया की चैट,  नारकोटिक्स एजेंसी करेगी जांच

ड्रग्स के एंगल की जांच करने के लिए नारकोटिक्स एजेंसी की एक टीम दिल्ली से आएगी और मुंबई में जांच कर रही सीबीआई के साथ मिल कर इस मामले में सहयोग करेगी।
 

28

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली चैट रिया और गौरव आर्या के बीच की है। गौरव वही शख्स है जिसे ड्रग डीलर बताया जा रहा है। चैट में रिया ने लिखा है अगर हम हार्ड ड्रग्स की बात करें तो मैंने ज्यादा ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया है। यह मैसेज गौरव ने रिया को 8 मार्च 2017 को भेजा था। 
 

38

दूसरी चैट में रिया गौरव से पूछा कि तुम्हारे पास एमडी है। MD का मतलब MDMA है। यानी Methylenedioxymethamphetamine एक तरह का ड्रग है जो कि काफी स्‍ट्रॉन्‍ग माना जाता है। 
 

48

रिया की एक और चैट जया साहा के साथ है। 25 नवंबर 2019 की चैट में रिया ने जया से कहती हैं कि मैंने उससे श्रुति से को ऑर्डिनेट करने के लिए कहा है।
 

58

चौथी चैट में रिया कहती है, थैंक्यू सो मच। जवाब में जया ने कहा, नो प्रॉब्लम ब्रो। उम्मीद है कि यह मददगार होगा।
 

68

पांचवीं चैट चौंकाने वाली है। पांचवी चैट 25 नवंबर 2019 की है। रिया चक्रवर्ती जया से कहती हैं, चाय कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।
 

78

एक चैट मिरांडा और रिया के बीच की है। अप्रैल 2020 की चैट में मिरांडा कहता है, हाय रिया। स्टफ लगभग खत्म हो चुका है। 
 

88

एक चैट में रिया ने मिरांडा से पूछा, क्या हम यह शौविक के दोस्त से ले सकते हैं? लेकिन उसके पास सिर्फ hash और bud है। यह लोवर लेवल का ड्रग माना जाता है। यह चैट भी अप्रैल 2020 की है।
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories