Published : Jun 20, 2022, 08:47 AM ISTUpdated : Jun 20, 2022, 08:52 AM IST
गुवाहाटी, असम. असम में बाढ़ ने हालात( flood situation in Assam) बेहद खराब कर दिए हैं। बाढ़-लैंडस्लाइड(Landslide) से जुड़े हादसों में पिछले कुछ दिनों में तीन बच्चों समेत 9 और लोगों की मौत हो गई। एक ऑफिसियल बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ से 31 जिलों में 42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ में 6 लोग डूब गए, जबकि भूस्खलन में तीन की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल आई बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 71 हो गई है। बारपेटा जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां 12.76 लाख से अधिक लोगों पर असर पड़ा है। दरांग में लगभग 3.94 लाख लोग प्रभावित हैं और नगांव में 3.64 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 20 जून के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जबकि मंगलवार से गुरुवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। यानी असम में फिर भारी और मध्यम बारिश की अलर्ट है। हालांकि साथ ही यह भी कहा है कि उसके बाद बारिश में कमी आएगी। ASDMA ने कहा कि इस समय 5,137 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 1,07,370.43 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। अधिकारी 27 जिलों में 1,147 राहत शिविर(relief camp) और वितरण केंद्र( distribution centres) चला रहे हैं, जहां 29,722 बच्चों सहित 1,86,424 लोग शरण ले रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 8,760 लोगों को बचाया गया है। इस बीच प्रशासन बार-बार अलर्ट कर रहा है कि जब बाढ़ को पार करने का जोखिम न उठाएं। आगे देखें कुछ तस्वीरें...
नगांव: नगांव जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ वाली सड़क से गुजरता हुआ एक बाइकर। प्रशासन अलर्ट करता आया है कि बाढ़ में ऐसा जोखिम न लें। कई जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से 29,28,030 घरेलू जानवर और पॉलिट्री प्रभावित हुए हैं।
212
नगांव: असम के नगांव जिले में बाढ़ग्रस्त सड़क को पार करने के लिए केले के बेड़ा का उपयोग करते ग्रामीण। ब्रह्मपुत्र जोरहाट, तेजपुर, गोलपारा शहर और धुबरी शहर के नीमतीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
312
बक्सा: रविवार को बक्सा जिले में भारी बारिश के चलते धमधामा-खटीकुची को जोड़ने वाली रोड बह गई। इससे कई गांवों का संपर्क टूट गया।
412
नलबाड़ी: नलबाड़ी जिले के कामरकुची गांव के बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर जाते समय एक व्यक्ति अपने एनिमल्स को टब में ले जाते हुए।
512
अगरतला: भारतीय सेना के जवान लगातार बारिश के बीच अगरतला में बाढ़ राहत अभियान चलाए हुए हैं। वे लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं।
612
मोरीगांव: भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित ग्रामीण सुरक्षित क्षेत्रों में जाने के लिए इस तरह की नावों का उपयोग कर रहे हैं।
712
कामरूप: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवानों ने कामरूप जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके से लोगों को बचाया।
812
नलबाड़ी: नलबाड़ी जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ वाले इलाके में ग्रामीणों ने मछलियां पकड़ीं। यहां बाढ़ से कई गांव डूब गए हैं।
912
कामरूप :जिले के रंगिया में भारी बारिश के कारण बाढ़ के बाद बिजली के खंभों की यह स्थिति हो गई। इससे कई गांव अंधेरे में डूबे हैं।
1012
कामरूप: कामरूप जिले में भारी बारिश के बाद पानी भरी सड़क से गुजरते यात्री। लोग अपने गांव छोड़कर जाने पर विवश हैं।