देश के अलग-अलग कोने में नोंची गई बेटियां, 1 हफ्ते में 6 गैंगरेप पर चीख उठी भारत मां

Published : Nov 30, 2019, 09:40 PM ISTUpdated : Nov 30, 2019, 10:09 PM IST

नई दिल्ली. देश के अलग-अलग कोने से हर दूसरे मिनट लड़कियों के साथ बर्बरता की खबरें सामने आ जाती हैं। साल 2019 गुजरते-गुजरते एक हफ्ते में 6 भयानक और वीभत्स गैंगरेप का काला इतिहास लिए जा रहा है। ये सभी घटनाएं नारी शक्ति को पूजने वाले देश में महिला सुरक्षा की पोल खोल रही हैं। एक के बाद एक इन घटनाओं को सुनकर देश थर्रा उठा है। हम आपको देश के अलग-अलग राज्यों में हुई इन बड़ी यौन शोषण की घटनाओं के बारे में बता रहे हैं........

PREV
16
देश के अलग-अलग कोने में नोंची गई बेटियां, 1 हफ्ते में 6 गैंगरेप पर चीख उठी भारत मां
पहला मामला जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में भी तेलांगना राज्य के हैदराबाद का है। 28 नवंबर को महिला पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी को दरिंदों ने रेप के बाद जिंदा जला दिया। इसमें चार से ज्यादा लोगों ने 26 साल की इस लड़की के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। वह रात साढ़े नौ बजे घर लौट रही थी लेकिन स्कूटर का टायर पंक्चर होने के कारण उसे मदद के लिए टोल प्लाजा पर रूकना पड़ा। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है जिसमें खुलासा हुआ कि इस अपराध को पूरी साजिश से अंजाम दिया गया है।
26
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपनी एक महिला 11 साल की बच्ची को छोड़कर चली गई थी। घटना 29 नवंबर की है। महिला पुलिस अधिकारी उर्मिला देवी के अनुसार, यह बच्ची ऑटो में बैठकर अपने घर को जा रही थी तब उस ऑटो वाले ने बच्ची को अकेला पाकर उसे अपने किराए के कमरे पर ले गया। यहां ऑटोवाले ने कई दिनों तक बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ऑटोवाले को गिरफ्तार कर बच्ची को कब्जे में ले लिया। ऑटोवाले के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
36
तमिलनाडु के ही कांचीपुरम में एक 26 नवंबर को एक 20 साल की युवती का शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने जांच में पाया कि लड़की के साथ रेप कर उसे मार दिया गया था। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ रेप और रस्सी से लटकाकर मर्डर करने की बात सामने आई। महिला का नाम रोजा बताया गया वह सिरूवल्लूर की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले उसकी दोस्ती एक शादीशुदा व्यक्ति से हुई थी जिस पर हत्या और रेप का शक है। झाड़ियों में लड़की की लाश मिलने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था।
46
रांची के हाई सिक्योरिटी एरिया में बंदूक की नोक पर एक लॉ स्टूडेंट के साथ 12 लोगों ने गैंगरेप किया। ये घटना भी 26 नवंबर शाम साढ़े पांच बजे के लगभग घटित हुई बताई जाती है। स्टूडेंट अपने कॉलेज कैंपस से मात्र 4 किलोमीटर दूर दोस्त के साथ घूमने निकली थी तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार लड़के उन्हें परेशान करते हैं। पेट्रोल खत्म हो जाने के बहाने कार से दूसरे दोस्तों को बुलाते हैं और लड़की के दोस्त को मारपीट कर फेंक देते हैं। इसके बाद 12 लोग साथ मिलकर लड़की का रेप करते हैं। आपको बता दें कि जहां ये घटना हुई थी वहीं मुख्य मंत्री का ऑफिस है, डाआईजी और चीफ जस्टिस का घर भी है लेकिन ऐसे हाई सिक्योरिटी एरिया में भी एक लड़की के साथ गैंगरेप हो जाता है। बहरहाल सभी 12 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
56
28 नवंबर को ही तमिलनाडु के नेवेली में एक 32 साल की विधवा के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। महिला के साथ ये घटना तब हुई जब वह अपने किसी रिश्तेदार के साथ दोपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। वह घर का कुछ सामान लेकर आ रहे थे। व्यक्ति ने पेशाब करने के लिए रास्ते में गाड़ी रोकी और झाड़ियों में चला गया। तभी पांच मजदूर उधर से गुजरे और अकेली महिला को देख दबोच लिया वह उसे खींचकर दूसरे स्थान पर ले गए, महिला के साथ वाले व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश तो उन्होंने उसे मारा और झाड़ियों में फेंक दिया। सभी ने विधवा महिला के साथ रेप किया। इतना ही नहीं अपनी बारी के लिए पांचों के बीच झगड़ा हो गया और चारों ने मिलकर एक की हत्या भी कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
66
28 नवंबर की रात अपने 16 साल के दोस्त के साथ घूम रही एक 14 साल की मासूम बच्ची को किडनैप कर दो लोगों ने कई बार गैंगरेप किया। आरोपियों ने दोनों को पुलिसवाले बनकर डराया और बाद में कीमती सामान जैसे जेवर-कैश आदि निकालने को कहा। जब बच्चों ने मना किया तो उन्होंने लड़के के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और लड़की को उठा ले गए। आरोपियों ने क्रिकेट ग्राउंड में ले जाकर उसके साथ कई बार रेप किया। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर जख्म बताए गए हैं। इस मामले में अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories