नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। लोग बर्फ से खेलते नजर आए। शिमला में हल्की बर्फबारी के बाद बारिश और ओलावृष्टि से सैलानियों का उत्साह बढ़ गया। बर्फ गिरने के चलते ऊपरी इलाकों में 200 से अधिक सड़कों को बंद कर दिया गया। दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते अगले सप्ताह उत्तर भारत के लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। देखें 10 खास तस्वीरें....
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। खराब मौसम के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया।
210
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट, पहलगाम और सोनमर्ग के पर्यटक रिसॉर्ट और कई अन्य स्थानों पर ताजा बर्फबारी हुई है। श्रीनगर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।
310
बर्फबारी और बारिश के चलते घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। श्रीनगर और काजीगुंड में पारा जमाव बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
410
यह तस्वीर जम्मू-कश्मीर के कटरा की है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे तीर्थयात्री बर्फ से ढंकी सड़क पर चलकर मंदिर जा रहे हैं।
510
हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुई हल्की बर्फबारी से सैलानियों का उत्साह बढ़ गया है। ऊपरी इलाकों में 200 से अधिक सड़कों को बंद कर दिया गया है।
610
हिमपात के कारण शिमला जिले का डोडरा क्वार अनुमंडल राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। लाहौल और स्पीति में 177, चंबा में पांच, और कांगड़ा और कुल्लू में दो-दो सड़क को बंद कर दिया गया है।
710
शिमला के पास कुफरी में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक बर्फ से खेलते नजर आए। बहुत से पर्यटकों ने खच्चर की सवारी का आनंद लिया।
810
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मनाली और शिमला का तापमान क्रमश: 0.4 डिग्री सेल्सियस और 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
910
शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और लाहौल और स्पीति जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बर्फबारी हुई है। कुल्लू के कोठी में 14 सेमी हिमपात हुआ।
1010
उत्तराखंड के चमोली जिले के औली में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के जलते सर्दी बढ़ गई है। हिमपात से यातायात भी प्रभावित हुआ है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.