Published : Aug 22, 2020, 12:08 PM ISTUpdated : Aug 23, 2020, 12:38 PM IST
मुंबई. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई ने सुशांत सिंह मामले में जांच शुरू कर दी है। अभी सीबीआई की टीम मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है। यहां शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत के कुक नीरज से पूछताछ हुई। इससे पहले नीरज से शुक्रवार को भी पूछताछ हुई थी। नीरज सुसाइड के वक्त घर पर मौजूद थे। सीबीआई ने शुक्रवार को नीरज से सुशांत सिंह की मौत के मामले में कई सवाल किए। उनसे 13 और 14 जून को हुई घटनाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने नीरज से ये 20 सवाल पूछे?
CBI ने सुशांत के कुक नीरज से पूछे थे ये सवाल
1- मौत के वक्त कौन-कौन लोग कमरे में मौजूद थे?
2- सुशांत की बॉडी सबसे पहले किसने देखी?
3- क्या किसी ने सुशांत की बॉडी उतारने के लिए कहा था?
4- अगर हां तो वो कौन व्यक्ति था?
25
CBI ने सुशांत के कुक नीरज से पूछे थे ये सवाल
5- सुशांत की बॉडी को पंखे से नीचे किसने उतारा?
6- सुशांत का दरवाजा सुबह किसने खटखटाया था?
7- सुशांत का दरवाजा खटखटाने की जरूरत क्यों पड़ी?
8- पुलिस को कॉल कब किया गया?
35
CBI ने सुशांत के कुक नीरज से पूछे थे ये सवाल
9- पुलिस को कॉल किसने किया था?
10- सुशांत की बॉडी को नीचे लेकर कौन आया?
11- 14 जून की सुबह सुशांत का व्यवहार कैसा था?
12- मौत से बीती रात सुशांत का व्यवहार कैसा था?
45
CBI ने सुशांत के कुक नीरज से पूछे थे ये सवाल
13- क्या 13 जून की रात घर पर पार्टी हुई थी?
14- क्या सुशांत ने उस दिन सामान्य तरीके से खाना खाया था?
15- सुशांत सिंह कितने बजे सोने के लिए गए थे?
16- फ्लैटमेट्स के साथ कब से रह रहे थे सुशांत?
55
CBI ने सुशांत के कुक नीरज से पूछे थे ये सवाल
17- सुशांत बाकी लोगों के साथ कितना वक्त बिताते थे?
18- बीते 6 महीने से सुशांत के साथ कौन-कौन रह रहा था?
19- रिया चक्रवर्ती सुशांत के साथ कब से रह रही थीं?
20- घर में रिया चक्रवर्ती और सुशांत का रिश्ता कैसा था?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.