रामदेव ने पढ़ी संस्कार विधि, लॉकडाउन में ऐसे हुआ योगी के पिता का अंतिम संस्कार, जानिए किसने दी मुखाग्नि

यमकेश्वर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का मंगलवार सुबह उत्तराखंड के यमकेश्वर के फूलचट्टी अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी के बड़े भाई मानेंद्र बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। योग गुरु स्वामी रामदेव ने अंतिम संस्कार की विधि को पढ़ा। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सांसद तीरथ सिंह रावत, बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, धन सिंह रावत, उप्र मुख्यमंत्री के ओएसडी राज भूषण समेत अन्य उपस्थित हुए। लॉकडाउन के  चलते सीएम योगी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए । हालांकि उन्होंने वादा किया है कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद दर्शनार्थ वह पैतृक गांव जाएंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 21, 2020 9:17 AM IST / Updated: Apr 21 2020, 06:57 PM IST

111
रामदेव ने पढ़ी संस्कार विधि, लॉकडाउन में ऐसे हुआ योगी के पिता का अंतिम संस्कार, जानिए किसने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आनंद सिंह बिष्ट का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

211

योग गुरु स्वामी रामदेव ने सीएम योगी के पिता के अंतिम संस्कार के विधि विधान को पढ़ा। जिसके बाद योगी के बड़े भाई मानेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी।

311

सुबह आठ बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव से रवाना हुई। उनके निधन की सूचना के बाद से पंचूर सहित आसपास के गांव शोक में डूब गए। देर रात को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी पंचूर पहुंच परिवार को ढांढस बधाया था।  

411

एम्स दिल्ली में पिछले एक माह से भर्ती योगी आदित्यनाथ के पिता 88 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया था। एम्स दिल्ली से विशेष एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पंचूर, यमकेश्वर के लिए रवाना किया गया। कोटद्वार के रास्ते पार्थिव शरीर शाम करीब सवा सात बजे उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। वहां पहले से ही गांव के लोग और संगे संबंधी मौजूद थे।

511

दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस 
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने 20 अप्रैल की सुबह 10:44 बजे दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस लिया। आनंद सिंह बिष्ट लीवर और किडनी में समस्याओं से जूझ रहे थे। दिल्ली एम्स से आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव ले जाया गया। 

611

13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन मल्टीपल ऑर्गन फेल होने से रविवार देर रात हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद सोमवार को उन्होंने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

711

पिता के निधन की खबर मिलने पर योगी ने कहा था- "यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण पिता का अंतिम दर्शन नहीं कर पाउंगा। परिवार से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अंतिम क्रिया संपन्न कराएं।"

811

पिता को श्रद्धांजलि दी, फिर शुरू की मीटिंग
हर दिन की तरह योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर मंगलवार को भी कोविड-19 की टीम इलेवन के साथ बैठक की। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। फिर सीनियर अफसरों के साथ मीटिंग शुरू की। 

911

वन विभाग से रिटायर हुए थे आनंद सिंह
योगी के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के पंचूर गांव के रहने वाले थे। वे वन विभाग में रेंजर थे। 1991 में सेवानिवृत्त हुए थे। 

1011

अंतिम संस्कार में शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह ने राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद हमेशा गांव के विकास के लिए प्रयास किया। सरकार उनकी याद को चिरस्थाई बनाने के लिए प्रयास करेगी।

1111

आदित्यनाथ के बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट है। उन्होंने बचपन में ही परिवार छोड़ दिया था और गोरक्षनाथ मंदिर के महंत और नाथ संप्रदाय के संत अवेद्यनाथ के पास चले गए थे। बाद में अवेद्यनाथ की जगह योगी आदित्यनाथ ने ली। योगी आदित्यनाथ चुनाव के सिलसिले में उत्तराखंड जाते थे तो परिवार उनसे मिलने आता था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos