Published : Dec 28, 2022, 11:13 AM ISTUpdated : Dec 28, 2022, 01:21 PM IST
जम्मू(Jammu). जम्मू-कश्मीर से आतंकवादियों का सफाया करने के क्रम में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों ने 4 और आतंकवादियों को मार गिराया।(हालांकि अपुष्ट सूत्र यह संख्या इससे कहीं अधिक बता रहे हैं) इस एनकाउंट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। घने कोहरे के बावजूद आतंकवादी हिंदुस्तानी जवानों की निगाह से बच नहीं पाए। यह एनकाउंटर जम्मू के सिदरा इलाके में हुआ।एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह ने बताया कि इलाके में इन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी की गई थी। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग होनेपर बाईपास रोड को बंद कर दिया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार ये आतंकी 26 जनवरी पर कोई बड़ा हमला करने की योजना लेकर कश्मीर आ रहे थे। इधर, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। देखिए कुछ तस्वीरें...
ट्रक रोके जाने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में ये आतंकवादी मारे गए।
211
एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह ने शुरुआत में बताया कि एक ट्रक में कश्मीर जा रहे आतंकवादी बुधवार तड़के यहां सुरक्षा बलों के साथ एक संयोगवश हुई मुठभेड़-chance encounte में मारे गए।
311
मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे के साथ सिधरा बाईपास क्षेत्र में तवी पुल के पास घने कोहरे के बीच सुबह करीब 7.30 बजे मुठभेड़ हुई।
411
एडीजीपी ने घटना स्थल पर संवाददाताओं से कहा, "एक ट्रक की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जो कश्मीर की ओर बढ़ रहा था। इसका पीछा किया गया और सिदरा चेक प्वाइंट के पास रोका गया, लेकिन इसका चालक शौच के बहाने भाग निकला।"
511
मुकेश सिंह ने कहा कि संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी शुरू की, लेकिन अंदर से भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान ट्रक में आग लग गई।
611
एडीजीपी ने कहा कि ट्रक की तलाशी के बाद स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि यह जांच का हिस्सा है कि आतंकवादी कहां से घुसे थे?
711
एडीजीपी ने कहा कि उग्रवादी भारी हथियारों से लैस थे और कश्मीर की ओर जा रहे थे। जब उन्हें रोका गया, तो उन्होंने फायरिंग कर दी।
811
एडीजीपी ने कहा कि ट्रक के चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो फरार हो गया है। एडीजीपी ने कहा कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।
911
डीजीपी दिलबाग सिंह से यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकवादी सीमा पार से आए थे और ट्रक चालक ने उन्हें कश्मीर ले जाने के लिए बैठाया था? उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।
इधर, रिटायर्ड मेजर जनरल गगनदीप बक्शी (सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदकGD Bakshi) के नाम से एक ट्वीट किया गया-सेना के जवानों ने मार गिराए 9 आतंकी। जैश ए मोहम्मद के आतंकी कश्मीर में घुस कर, 26 जनवरी पर बड़ी दुर्घटना को अंजाम देना चाहते थे। हालांकि इस अकाउंटर की एशियानेट पुष्टि नहीं करता है। फोटो क्रेडिट- Mir Imran for Greater Kashmir
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.