तुनिशा शर्मा सुसाइड मिस्ट्री: शीजान की फैमिली की आस टूटी, नहीं मिली बेल, पढ़िए अब तक क्या हुआ?

Published : Jan 13, 2023, 06:58 AM ISTUpdated : Jan 13, 2023, 03:11 PM IST

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma-तुनिषा शर्मा) सुसाइड मामले में आरोपी को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान (Sheezan Mohammad Khan) की जमानत याचिका पर वसई कोर्ट ने आज(13 जनवरी) सुनवाई की। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। 21 वर्षीय तुनिशा 24 दिसंबर को मुंबई में शो-'अली बाबा:दास्तान-ए-काबुल'(Ali Baba: Dastaan-E-Kabul) के सेट पर बाथरूम में मृत मिली थीं। मृतका की मां वनिता शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को उसी दिन आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। वो 28 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

PREV
15
तुनिशा शर्मा सुसाइड मिस्ट्री: शीजान की फैमिली की आस टूटी, नहीं मिली बेल, पढ़िए अब तक क्या हुआ?

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने कथित तौर पर खुदकुशी करने से पहले अपनी मां को फोन किया था। उसने मां से चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक करने को कहा था। तुनीशा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही पालघर की एक अदालत को वकीन ने 11 जनवरी को यह बताया गया था। एडिशनल सेशन कोर्ट के जज आरडी देशपांडे ने 11 जनवरी को अगली सुनवाई 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी थी।

11 जनवरी को शिकायतकर्ता यानी तुनीशा की मां वनिता शर्मा के वकील तरुण शर्मा ने पालघर जिले की वसई अदालत में शीजान खान की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि अपराध गंभीर है।

25

वकील तरुण शर्मा ने शीजान खान के परिवार के आरोपों से इनकार करते हुए कि उसकी मां के साथ संबंधों में खटास आ गई थी, कोर्ट के बाहर मीडिया से कहा था, "हमने अदालत को बताया कि तुनिशा ने अपनी मां को अंतिम दिन (24 दिसंबर) दोपहर 3 बजे दोपहर में फोन किया था और उनसे चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक करने के लिए कहा था।"  वकील तरुण शर्मा ने कहा कि शीजान खान वह व्यक्ति था, जिसके साथ तुनिशा को आखिरी बार देखा गया था।

परिवार द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। वास्तव में, शीज़ान की बहन ने आरोप लगाया था-"उसकी(तुनिशा) मां उसके पैसे का उपयोग कर रही थी। आपको उस परिवार में संबंधों (स्थिति) को साबित करने के लिए और क्या चाहिए?" 

वकील तरुण शर्मा ने कहा कि अली नाम का एक व्यक्ति इस मामले के गवाहों में से एक था और उसने पहले ही पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है।

शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा और शरद राय ने अदालत से अभिनेता को जमानत देने का अनुरोध किया था। शीजान वर्तमान में ठाणे सेंट्रल जेल में बंद है। शीजान के वकील ने तर्क दिया था किइस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लागू नहीं होता है।

35

तुनिशा शर्मा (21), जिन्होंने खान के साथ टीवी शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में काम किया था। तुनिशा और शीजान खान रिलेशन में थे, लेकिन बाद में वे अलग हो गए थे। तुनिशा की मां द्वारा शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। इसे लव जिहाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। तुनिशा ने श्रद्धा वाकर मर्डर केस से देश में मचे बवाल के बाद शीजान से ब्रेकअप कर लिया था।

45

तुनिशा की मां वनिता ने 27 वर्षीय शीजान पर उनकी बेटी को धोखा देने का आरोप लगाया है। इनका आरोप है  कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया। पहले उसके साथ संबंध बनाए, शादी का वादा किया और फिर ब्रेकअप कर लिया। 

यह भी पढ़ें-एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड:क्यों फैलाई प्रेग्नेंसी की खबर, ब्रेकअप के बावजूद शीजान क्यों फ्रेंडशिप चाहता था?
 

55

तुनिशा के  मामा पवन शर्मा ने भी शीज़ान पर एक्ट्रेस का धर्म परिवर्तन कराए जाने का दवाब बनाने का आरोप लगााया था। पवन ने कहा कि शीजान खान धर्म परिवर्तन के लिए तुनिषा शर्मा पर लगातार प्रेशर बना रहा था। एक्ट्रेस ने इस संबंध में अपनी मां वनीता शर्मा के साथ चर्चा भी की थी।

यह भी पढ़ें-तुनिषा शर्मा का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था शीज़ान खान, देखें किसने लगाए गंभीर आरोप

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories