दिल्ली के हुनर हाट में उतरा अतुल्य भारत; ऐसी-ऐसी चीजें कि जिन्हें देखकर आप कह उठेंगे-'वाह ये तो गजब हैं'

Published : Dec 24, 2021, 09:59 AM IST

नई दिल्ली. भारत विविधताओं वाला देश है। यहां के हर राज्य की कला-संस्कृति, खान-पान, आर्ट एंड क्राफ्ट अनूठी रचनात्मकता रखती है। अतुल्य भारत(incredible India) की ये तस्वीरें नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 'हुनर हाट' की हैं। इसका उद्घाटन 23 दिसंबर को किया गया। यह मेला 5 जनवरी, 2022 तक चलेगा। हुनर हाट में 30 राज्यों की कला-संस्कृति, खान-पान का आप रसास्वाद कर सकते हैं। यानी आनंद उठा सकते हैं। यह हुनर हाट का 35वां संस्करण है। इसमें 700 से अधिक कारीगर और शिल्पकार भाग ले रहे हैं।   

PREV
19
दिल्ली के हुनर हाट में उतरा अतुल्य भारत; ऐसी-ऐसी चीजें कि जिन्हें देखकर आप कह उठेंगे-'वाह ये तो गजब हैं'

हुनर हाट का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Minister Bhupendra Yadav) 23 दिसंबर को किया। मंत्री ने कहा कि देश के समाज के हर क्षेत्र और हर वर्ग में कला और शिल्प कौशल की अनूठी प्रतिभा है। इस प्रतिभा को बढ़ावा देने की जरूरत है और हुनर हाट इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

29

हुनर हाट के जरिये पिछले लगभग 6 वर्षों में 7 लाख 50 हजार से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। इनमें 40 प्रतिशत से अधिक महिला कारीगर शामिल हैं।

39

"हुनर हाट" में प्रवेश के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। आगंतुकों को मास्क भी नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। हुनर हाट के पूरे परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 350 से ज्यादा सफाई कर्मचारी और 200 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। आयोजन स्थल के पास एक अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है जिसका प्रबंधन 50 लोगों की टीम कर रही है। 

49

हुनर हाट के विश्वकर्मा वाटिका, मेरा गांव मेरा देश और बावर्चीखाना खंडों के प्रबंधन में कुल 40 लोगों की तीन टीमें लगी हुई हैं। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी उपाय किए गए हैं।

59

खान-पान का इंतजाम: असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, नागालैंड, मेघालय, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, गोवा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, चंडीगढ़, हरियाणा सहित 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उत्तम और सुरुचिपूर्ण स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध हैं। इस "हुनर हाट" में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध हैं।

69

मनोरंजन भी भरपूर: पंकज उधास, अल्ताफ रज़ा, दलेर मेहंदी, सुरेश वाडेकर, सुदेश भोंसले, कविता कृष्णमूर्ति, अमित कुमार, मनोज तिवारी, पवन सिंह, भूमि त्रिवेदी, मोहित खन्ना, जसवीर जस्सी, प्रिया मलिक, एहसान कुरैशी, रेखा राज जैसे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम और पुनीत इस्सर, गुफी पेंटल और अन्य कलाकरों द्वारा ऐतिहासिक धारावाहिक "महाभारत" का सजीव प्रदर्शन "हुनर हाट" का प्रमुख आकर्षण हैं। 

79

हुनर हाट में हर उम्र के लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। 31 दिसंबर 2021 के बाद सभी प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

89

35वें  हुनर हाट के सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक प्रेम भाटिया, गायक पॉश जेम्स और गायिका नेहा खान ने लाइव प्रस्तुति दी।

99

कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी(Meenakshi Lekhi), केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी(Mukhtar Abbas Naqvi),पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. हर्षवर्धन, सांसद मनोज तिवारी और प्रवेश साहिब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories