Published : Jan 01, 2020, 12:19 PM ISTUpdated : Jan 01, 2020, 12:23 PM IST
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने स्विट्जरलैंड में नया साल मनाया। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो जारी कर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। View this post on Instagram Happy new year from us to each and every one of you. God bless you all. 🙏❤️😇 A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Dec 31, 2019 at 6:00am PST
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए। इस दौरान उन्होंने एक फोटो शेयर कर पत्नी अनुष्का शर्मा को सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर बताया। उन्होंने लिखा, यह फोटो सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर द्वारा ली गई है।
23
इसके अलावा विराट ने 31 दिसंबर को ही एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। कोहली ने कहा, हैलो दोस्तों, हम ग्लेशियर में छुट्टियां मना रहे हैं और आपको नए साल की शुभकामनाएं देते हैं।
33
वहीं, अनुष्का कहती हैं, उम्मीद है कि 2019 का साल आपके लिए अच्छा रहा होगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि 2020 में आपके जीवन में खुशियां आएं। दोनों की ओर से नए साल की शुभकामनाएं।