जब बर्फ में धंस गई कार; गश्त कर रहे सेना के जवानों ने लोगों की मदद के लिए लगा दी जान; PICS

नई दिल्ली. यह तस्वीर कश्मीर की है, जहां इन दिनों बर्फबारी हो रही है। ऐसे में वहां तैनात भारतीय सेना के जवान सिर्फ बॉर्डर की सुरक्षा नहीं कर रहे, सिर्फ आतंकवाद से मुकाबला नहीं कर रहे, बल्कि मुसीबत में घिरे लोगों को देखकर उनकी मदद भी कर रहे हैं। बता दें कि पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) के चलते घाटी में बर्फबारी जारी है। स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। यह गहरे निम्न दबाव में परिवर्तित हो सकता है और पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर है, यह कल 2 मार्च से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा। आगे देखें कुछ तस्वीरें और जानें मौसम का हाल...
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 2, 2022 4:17 AM IST / Updated: Mar 02 2022, 09:50 AM IST

16
जब बर्फ में धंस गई कार; गश्त कर रहे सेना के जवानों ने लोगों की मदद के लिए लगा दी जान; PICS

मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फ़बारी हो सकती है।

(कश्मीर के गोलीपुर में बर्फ में फंसी गाड़ी को बाहर निकलवाते सेना के जवान)
 

26

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, 2 मार्च को उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 3 मार्च को पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश संभव है।

यह तस्वीर कश्मीर के गोलिपुरा(Golipura) की है, जहां एक मारुति 800 फंस गई थी तब भारतीय सेना के जवानों ने उसे वहां से सुरक्षित निकाला। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।
 

36

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, 3 मार्च को तमिलनाडु के दक्षिणी और तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। 4 मार्च को तीव्रता बढ़ सकती है और तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों को कवर कर सकती है।

यह तस्वीर कश्मीर के गुलमर्ग की है। यहां स्कीइंग के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। फोटो क्रेडिट-@yasinmalik7861

46

मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 मार्च को दक्षिण अंडमान सागर और 2 से 4 मार्च के बीच श्रीलंका, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट पर स्थितियां खराब हो सकती हैं। कश्मीर- फोटो क्रेडिट-@VadiyeK

यह भी पढ़ें-Sarojini Naidu Death Anniversary: गांधीजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी थीं अंग्रेजों के खिलाफ
 

56

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश तथा हलकी बर्फ़बारी हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी मध्य प्रदेश असम, मेघालय और नागालैंड में छिटपुट हल्की बारिश हुई।

यह तस्वीर कश्मीर की है, जहां शोपियां जिले के चक ऋषिनगरी के एक छोटे से गांव में गर्भवती महिला की मदद के लिए गश्ती दल पहुंचा। जेसीबी से बर्फ हटाई गई, ताकि उसकी गाड़ी मुख्य सड़क तक आ सके। कश्मीर- फोटो क्रेडिट-@VadiyeK

यह भी पढ़ें-corona virus: संक्रमण के ग्राफ में लगातार गिरावट, बीते दिन मिले सिर्फ 7500 केस; रिकवरी 98.60%
 

66

यह तस्वीर महर नाज के twitter पेज @naaz_mahar से ली गई है। इसमें उन्होंने लिखा-घाटी में अन्य अनुकूल परिस्थितियों के साथ अच्छी बर्फबारी और मॉडरेट टेम्परेचर के कारण इस साल सेब की बंपर फसल होने की उम्मीद है। सेब कश्मीर घाटी में 1.25 लाख हेक्टेयर भूमि में उगाए जाते हैं और कुल उत्पादन लगभग 20 लाख मीट्रिक टन है।

यह भी पढ़ें-Startup Awards:आप चलाते हैं कोई स्टार्टअप, तो ध्यान दें, 17 सेक्टरों और 7 विशेष वर्गों के लिए पुरस्कार
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos