मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। हवा की गति भी काफी बढ़ सकती है और शायद 60 से 70 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम(Budgam) के रहने वाले युवक जुबैर अहमद ने बर्फ का शानदार उपयोग करके ये जहाज(snow Ship) बनाया। यह पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह तस्वीर फिरदौस कादरी ने अपने twitter अकाउंट से शेयर की।