Weather Report: एक-दो दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज, लेकिन फिलहाल सर्दी और कोहरे से नहीं मिलेगी निजात

नई दिल्ली. फरवरी का एक हफ्ता गुजर जाने के बावजूद कई राज्यों को सर्दी से राहत नहीं मिली है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान अभी भी 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण सर्दी बनी हुई है। मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, बिहार और झारखंड के अलावा कई राज्यों में आजकल में बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में मौसम खुला रहेगा। उत्तराखंड में कोहरा छाया रहेगा। पारा नीचे गिर सकता है। वहीं, उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आजकल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आगे जानिए विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल...

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2022 5:10 AM IST / Updated: Feb 10 2022, 10:43 AM IST

16
Weather Report: एक-दो दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज, लेकिन फिलहाल सर्दी और कोहरे से नहीं मिलेगी निजात

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार,  एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा प्रेरित परिसंचरण से पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आंतरिक क्षेत्रों में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका से सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इस वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है।

श्रीनगर के पास की यह तस्वीर @Chinar07229978 के twitter पेज से ली गई है।

26

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट वर्षा के साथ अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश संभव है।

बारामूला की यह तस्वीर @Chinar07229978 के twitter पेज से ली गई है।

36

उत्तराखंड के पहाड़ों पर रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा में 12 और 13 फरवरी को घना कोहरा छाने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि यहां 14 फरवरी से मौसम साफ रहेगा। 

यह तस्वीर @weatherindia के twitter पेज से ली गई है। यह तस्वीर 8 फरवरी की है। इसे कश्मीर के हाजीबल बारामूला में खींचा गया।

यह भी पढ़ें-पहली बार स्मारकों और विरासतों के संरक्षण पर सरकार करा रही ग्लोबल वेबिनार, अमेरिका समेत 20 देश लेंगे हिस्सा

46

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फ़बारी हुई। असम में हल्की बारिश हुई। ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। कश्मीर की यह तस्वीर @weatherindia के twitter पेज से ली गई है। 

यह भी पढ़ें-Weather Report: जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से आजकल में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

56

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 11 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा। यानी धूप निकलेगी। ऐसा मौसम अगले दो दिनों तक रहेगा। लेकिन 13 फरवरी की रात से घना कोहरा छा सकता है। यह 15 फरवरी तक बना रह सकता है।

उत्तराखंड के मुक्तेश्वर और धनाचुली में बर्फबारी की यह तस्वीर Sandeep K Pandey के twitter पेज से ली गई है।

यह भी पढ़ें-सख्त खोल से पैक अंडे में भी चूजा आसानी से लेता है सांस, बराबर मिलती है उसे ऑक्सीजन, जानिए कैसे

66

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक बर्फबारी जारी है। यहां अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

हिमाचल प्रदेश के कुफरी की यह तस्वीर Pradeep Sagar के twitter पेज से ली गई है।

यह भी पढ़ें-Viral Video:वन कर्मचारी ने जब पकड़ा जहरीला सांप; लेडी IFS सुधा रमन ने की बहादुरी की तारीफ

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos