Weather Report: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने फिर बिगाड़ा मौसम का मूड; बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी

नई दिल्ली. पर्वतीय क्षेत्रों-जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी ने देश के मैदानी राज्यों में फिर से मौसम बदल दिया है। यहां 3 जनवरी से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। उत्तरभारत से लेकर मध्यभारत तक शीतलहर की वजह प्रशांत महासागर से उठ रहीं ठंडी हवाओं को माना जा रहा है। ये ठंडी हवाएं आस्ट्रेलिया से हिंद महासागर होते हुए भारत में प्रवेश कर रही हैं। इन्हीं हवाओं के कारण ओले गिरने की आशंका भी बन रही है। 6 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जानिए देश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

Asianet News Hindi | Published : Feb 4, 2022 4:30 AM IST / Updated: Feb 04 2022, 10:23 AM IST

16
Weather Report: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने फिर बिगाड़ा मौसम का मूड; बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी

पश्चिम विक्षोभ का असर
कुछ समय से दिल्ली में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) के चलते फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। इसका असर उत्तर भारत में पड़ रहा है। फोटो क्रेडिट-Abid Bhat(कश्मीर)

26

पर्वतीय क्षेत्रों का हाल
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी हो रही है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश में 460 से अधिक सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में केदारनाथ, मद्महेश्वर और तुंगनाथ में भारी बर्फबारी हुई। केदारनाथ में तो 15 फीट तक बर्फ जमी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और रोहतांग, जबकि जम्मू-कश्मीर में नाथटॉप, पटनीटॉप, गुलमर्ग, पहलगाम आदि में बर्फबारी जारी है। बाकी इलाकों में बारिश भी हुई। इसका असर मैदानी राज्यों पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश की अलर्ट जारी किया है। फोटो क्रेडिट-Abid Bhat(कश्मीर)

36

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली-बिहार-झारखंड और यूपी में आजकल में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरभारत में येलो अलर्ट यानी भारी बारिश की चेतावनी है। स्काईवेदर (skymetweather) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।  एक और चक्रवात बांग्लादेश के उत्तरी भागों में है। निचले स्तरों में एक ट्रफ रेखा दक्षिण केरल से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। 6 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

फोटो क्रेडिट-greaterkashmir.com

46

यह तस्वीर मुदासिर मकबूल(Mudasir Maqbool) के twitter पेज से ली गई है। इसमें लिखा गया-मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, युसमर्ग में बर्फबारी के दौरान स्नो-बाइक की सवारी का आनंद लेते कश्मीरी लड़के।

56

skymetweathe के अनुसार ऐसा रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान्र पश्चिमी हिमालय में 4 फरवरी तक मध्यम से भारी हिमपात जारी रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि संभव है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की यह तस्वीर Divya Himachal के twitter पेज से ली गई है।

66

skymetweathe के अनुसार, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में काफी वृद्धि होगी। 4 और 5 फरवरी को पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। 5 फरवरी से उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की ये तस्वीरें पूनम धामी(@poonampahadi) के twitter पेज से ली गई हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos