Weather report: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से 'जम' गई जिंदगी; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Published : Jan 12, 2022, 10:14 AM IST

नई दिल्ली. पहाड़ी क्षेत्रों जैसे-जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर भारत, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार आदि तक जबर्दस्त सर्दी है। झारखंड, बिहार और यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग(IMD) ने 13 जनवरी तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में येलो अलर्ट जारी किया है। यानी भारी बारिश की चेतावनी दी है। स्काईमेट वेदर सर्विसेज(Skymet Weather Services) के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास और दूसरा उत्तरी कोंकण और उसके आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। उत्तर हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे मौसम में बदलाव आ रहा है। 14 जनवरी तक ओडिशा में कई जगह बारिश होगी। महाराष्ट्र के विदर्भ में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानिए पहाड़ों का हाल...

PREV
16
Weather report: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से 'जम' गई जिंदगी; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में में बर्फबारी ने परेशानियां खड़ी कर दी हैं। चमोली और उत्तरकाशी जिले के 167 से अधिक गांवों के रास्ते बर्फबारी से बंद हैं। कई गांवों की बिजली भी गुल है, जिसे ठीक किया जा रहा है। केदारनाथ में 4 फीट तक बर्फ गिरी है। तुंगनाथ और चंद्रशिला में 3 फीट बर्फ जमी है। बारिश के चलते भूस्खलन(landslide) का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि अब मौसम विभाग का कहना है कि 15 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लेकिन कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहेगा। 

पहली तस्वीर हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला हेरिटेज नैरो गेज रेलवे ट्रैक पर समरहिल स्टेशन की है। इसे twitter पर शेयर किया- सुमित शर्मा ने।

दूसरी तस्वीर @प्रीतिनेगी666 twitter से ली गई है। इसमें लिखा गया- खुश हिमपात। यह तस्वीर भी हिमाचल प्रदेश की है।

26

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल स्पिति में भारी बर्फबारी से अस्तव्यस्त जीवन को पटरी पर लाने की कवायद चल रही। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। यहां पिछले एक हफ्ते से बर्फबारी के चलते जिंदगी जैसे जाम हो गई है। यहां सर्दी से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।


यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के राजभव की है।
 

36

यह तस्वीर @irshurocha twitter हैंडल से ली गई है। इसमें लिखा गया-सर्दियों की गहराई में कश्मीर की दिव्य सुंदरता में डुबकी लगाएं। कश्मीर घाटी इस समय बर्फ की सफेद चादर से ढंकी हुई है।

46

यह तस्वीर  kashmirreader.com ने प्रकाशित की है। कश्मीर में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले एक हफ्ते से यहां बर्फबारी जारी है।

56

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके पिछले कई दिनों से बर्फबारी की चपेट में है। आगे भी यहां बर्फबारी होती रहेगी। यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के राजभव की है।
 

66

 जहां तक जम्मू-कश्मीर की बात है, तो यहां टेम्परेचर इस समय जीरो से नीचे चला गया है। कश्मीर में सबसे ठंडे 40 दिनों का दौर चल रहा है। इसे चिल्लई कलां कहते हैं। यह 21 दिसंबर से शुरू हुआ है। इसकी वजह से यहां बर्फबारी होती है।

Recommended Stories