एक और दिशा: पहले पत्थर से कुचलकर हत्या की; फिर बिना कपड़ों के फेंक दी महिला की लाश, रेप की आशंका

हैदराबाद. तेलंगाना के चेवल्ला में महिला की हत्या का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को एक पुलिया के नीचे महिला का शव मिला। महिला के चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। इतना ही नहीं जिस वक्त शव मिला, उस समय महिला के शरीर पर कोई भी कपड़ा भी नहीं था। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 17, 2020 10:36 AM IST

19
एक और दिशा: पहले पत्थर से कुचलकर हत्या की; फिर बिना कपड़ों के फेंक दी महिला की लाश, रेप की आशंका
पुलिस ने बताया कि चेवल्ला के तंगडीपल्ली में स्थानीय लोगों ने देखा कि विकाराबाद रोड पर एक महिला का शव पुलिस के नीचे पड़ा है। इसके बाद यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने घटना वाली जगह को सीज कर दिया।
29
महिला की नहीं हो सकी पहचान: पुलिस ने बताया, महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ना हि अभी तक किसी आरोपी का पता चला है। गांव की पंचायत की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
39
पुलिस ने कहा, शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला की पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। इसके अलावा उसके मुंह पर बार किए गए, जिससे उसकी पहचान भी ना हो सके।
49
रेप की आशंका पर पुलिस ने बताया, अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकता है कि रेप हुआ है या नहीं।
59
चेवल्ला एसीपी रविंद्र रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में बताया, आशंका है कि हत्या कहीं और हुई है। इसके बाद शव को यहां फेंका गया है। इस मामले को जल्द हल करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।
69
उन्होंने बताया, पुलिस घटना के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी की जांच कर रही है। इशके अलावा हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में लापता महिलाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
79
एक और दिशा: तेलंगाना के हैदराबाद में पिछले साल 28 नवंबर को एक निर्माणाधीन पुल के नीचे वेटनरी डॉक्टर का जला हुआ शव मिला था। महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप भी हुआ था।
89
महिला के साथ ये घटना उस वक्त घटी थी, जब वह 27 नवंबर को हैदराबाद के गच्चीबाउली से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम मोहम्मद आरिफ (26), नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा (20) थे।
99
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी 9 दिन बाद ही पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ था जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos