PHOTOS: 7 साल पहले भी नेपाल में कांपी थी धरती, जानें तीव्रता के लिहाज से दुनिया के 10 सबसे विनाशकारी भूकंप

Published : Nov 09, 2022, 12:31 PM IST

Earthquake: मंगलवार देर रात नेपाल में रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप रात करीब 2 बजे आया। इसका केंद्र नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का असर न सिर्फ नेपाल बल्कि उत्तर भारत के भी कई राज्यों में देखा गया। उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भारत में इसकी तीव्रता 4.9 थी। वैसे, तीव्रता के लिहाज से देखें तो नेपाल में 7 साल पहले 8.1 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी। आइए जानते हैं रिक्टर स्केल पर तीव्रता के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे विनाशकारी भूकंपों के बारे में।  

PREV
110
PHOTOS: 7 साल पहले भी नेपाल में कांपी थी धरती, जानें तीव्रता के लिहाज से दुनिया के 10 सबसे विनाशकारी भूकंप

वाल्डिविया, चिली में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.5 मापी गई थी। इससे उठी सुनामी लहरों ने चिली समेत हवाई, जापान, फिलीपींस, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी भारी तबाही मचाई थी। इस भूकंप की वजह से लाखों लोग की मौत हुई थी।

210

अमेरिका के अलास्का में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.3 थी। कहते हैं कि अलास्का में उस वक्त करीब 4 मिनट तक धरती हिली थी, जिससे अलास्का का नक्शा ही बदल गया था। इस भूकंप में भी हजारों लोग मारे गए थे। 

310

श्रीलंका और दक्षिण भारत के राज्यों में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.2 मापी गई थी। भूकंप के चलते समुद्र में सुनामी आ गई थी, जिससे श्रीलंका के कई तटवर्ती शहर तबाह हो गए थे। भारत में भी समुद्र तट से लगे शहरों में भारी नुकसान हुआ था। इस भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर था। 

410

जापान में भूकंप के बाद आई सुनामी की वजह से लाखों मौतें हुई थीं। इस भूकंप की तीव्रता 9 मापी गई थी। सुनामी की वजह से जापान के तटीय इलाकों में बनीं 3 लाख से ज्यादा इमारतें बह गई थीं। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।

510

चिली के बायो-बायो में आए इस भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई थी। इससे चिली की करीब 80% आबादी प्रभावित हुई थी। इस भूकंप की वजह से चिली और उसके आसपास के पड़ोसी देशों में भी झटके महसूस किए गए थे। 

610

सुमात्रा, इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की तीव्रता 8.6 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से काफी नीचे होने की वजह से तबाही वैसी नहीं हुई जिसकी आशंका जताई जा रही थी। 

710

नेपाल में आए इस भूकंप की तीव्रता 8.1 थी। इसमें 9000 से लोग मारे गए थे, जबकि 23 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भूकंप के झटके भारत, चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान तक महसूस किए गए थे।  

810

गुजरात के भुज में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। इसने गुजरात में भयंकर तबाही मचाई थी। कच्छ और भुज में 30 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भूकंप के चलते पूरे गुजरात में 4 लाख से ज्यादा घर ढह गए थे। 

910

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। इस भूकंप की वजह से 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 1 लाख लोग घायल हो गए थे। भूकंप के चलते करीब 3 लाख मकान जमींदोज हो गए थे। 

1010

हैती में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई थी। इस भूकंप में सबसे ज्यादा तबाही राजधानी पोर्ट ऑफ प्रिंस में हुई थी। भूकंप के बाद भी 50 से ज्यादा झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories