World Tourism Day 2020: जानें आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस? कब मनाया गया पहली बार

Published : Sep 27, 2020, 08:27 AM IST

नई दिल्ली. दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो धूमने के बहुत शौकीन हैं। वो घूमने इतने शौकीन होते हैं कि वो ना ही दिन देखते हैं और ना ही रात। किसी भी समय फिर चाहे वो कोई भी सीजन ही क्यों ना हो। व्यक्ति अपने शौक को पूरा करने निकल पड़ता है। ऐसे लोगों को घुमक्कड़ प्रवृति का भी कहा जाता है। पर्यटन एक देश का दूसरे देश से जोड़ने का रास्ता है। इसी से ही लोग एक-दूसरे की संस्कृति को करीब से जान पाते हैं। हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। हर साल इसकी अलग थीम होती है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं इसे क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कब हुई थी। 

PREV
16
World Tourism Day 2020: जानें आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस? कब मनाया गया पहली बार

कहा जाता है कि पर्यटन का मुख्य उद्देश्य रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना है। विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day 2020) लोगों में पर्यटन के प्रति जागरूकता लाने और अधिक से अधिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 
 

26

माना जाता है कि पर्यटन किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को भी ऊपर ले जाने में मदद करता है। कुछ देशों की आर्थिक स्थिति पर्यटन पर ही निर्भर करती है। पर्यटन दिवस का उद्देश्य देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करना भी होता है।

36

हर साल पर्यटन दिवस की एक अलग थीम होती है। इस बार की पर्यटन की थीम पर्यटन और ग्रामीण विकास (tourism and rular devlopment) है। इस थीम का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों को युवाओं और लोगों को रोजगार प्रदान करना है। पर्यटन से कई लोगों को रोजगार प्राप्त होता है। 
 

46

किसी भी देश की सांस्कृतिक विरासत को भी पर्यटन से बढ़ावा मिलता है। विश्व पर्यटन दिवस उन लोगों के लिए बहुत खास होता है, जो लोग पर्यटन से जुड़े हुए हैं। इस दिन देश, राज्य और दूसरे देश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य करते हैं। 

56

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत सन् 1970 में विश्व पर्यटन संस्था के द्वारा की गई थी। सन् 1980 में 27 सितंबर को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। हर मनुष्य के जीवन में पर्यटन के प्रति आकर्षण स्वाभाविक रूप से होता है। 

66

नई जगहों को देखना और उसके बारे में जानने की जिज्ञासा ही पर्यटन को बढ़ावा देती है। हाल ही के दिनों में पर्यटन एक उद्योग के रूप में स्थापित हुआ है। एक दूसरे की संस्कृति को जानना, समझना और देखना टूरिज्म को और समृद्ध बनाता है।

Recommended Stories