5 - शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता :
16 सितंबर, 2022 में भारत को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता मिली। सितंबर, 2022 में उज्बेकिस्तान ने समरकंद में SCO की कमान भारत के हाथ में सौंपी। भारत 2023 तक इसका अध्यक्ष बना रहेगा। बता दें कि 2001 में बने SCO के 8 पूर्णकालिक मेंबर हैं। इस संगठन के सदस्यों में भारत के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान जैसे 8 देश शामिल हैं। इसके अलावा ईरान, अफगानिस्तान, बेलारूस और मंगोलिया 4 पर्यवेक्षक देश (Observer Countires) हैं। SCO शिखर सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही सीमा मुद्दों को हल करना, आतंकवाद का हल और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है।