कौन हैं यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर, जिन्होंने कहा, मुझे कोई आइडिया नहीं है क्या चल रहा है

Published : Mar 06, 2020, 07:20 PM ISTUpdated : Mar 06, 2020, 07:37 PM IST

नई दिल्ली. यस बैंक में पैसे निकालने की सीमा तय करने के बाद से खाताधारक परेशान हैं। वह एक महीने में सिर्फ 50 हजार रुपए ही निकाल सकते हैं। इस बीच यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई आइडिया नहीं है कि क्या चल रहा है। मैं पिछले 13 महीने से बैंक में सक्रिय नहीं हूं।   

PREV
19
कौन हैं यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर, जिन्होंने कहा, मुझे कोई आइडिया नहीं है क्या चल रहा है
नवंबर 2019 को बोर्ड से चले गए थे- यस बैंक ने नवंबर 2019 में शेयर बाजार को बताया था कि राणा कपूर बोर्ड से निकल गए हैं। राणा कपूर ने यस बैंक में अपनी बाकी की 0.8% हिस्सेदारी भी बेच दी थी। अब उनका बैंक में कोई शेयर नहीं बचा है।
29
कौन हैं राणा कपूर?- भारत में यस बैंक के 1000 से ज्यादा ब्रांच हैं और 1800 एटीएम हैं। बैंक की शुरुआत 2004 में राणा कपूर ने अपने रिश्तेदार अशोक कपूर के साथ मिलकर की। 26/11 के मुंबई हमले (2011) में अशोक कपूर की मौत हो गई। इसके बाद से ही बैंक के मालिकाना हक लेकर विवाद की शुरुआत हुई। अशोक कपूर की मौत के बाद उनकी पत्नी मधु कपूर और राणा कपूर के बीच विवाद शुरू हो गया। मधु कपूर अपनी बेटी के लिए बोर्ड में जगह चाहती थीं। मामला कोर्ट पहुंचा और राणा कपूर की जीत हुई।
39
राणा कपूर ने दिल्ली के श्री राम कॉलेज से की है पढ़ाई- राणा कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने 1973 में फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा ली। फिर दिल्ली के ही श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (1977) से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने न्यू जर्सी यूएस (1980) में रटगर्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली। इन्हें ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) की ओर से मानद फेलोशिप मिली।
49
30 नवंबर 2012 को नई दिल्ली में ताज पैलेस में अपनी बड़ी बेटी की शादी के रिसेप्शन के दौरान यस बैंकों के संस्थापक राणा कपूर अपनी पत्नी बिंदू कपूर के साथ।
59
राणा कपूर मुंबई में रहते हैं। उनकी शादी बिन्दु कपूर से हुई। उनकी तीन बेटियां राधा, राखी और रोशनी हैं। यस बैंक इंडिया मास्टर्स पोलो 2012 ट्रॉफी के दौरान यस बैंक के मालिक राणा कपूर की बेटियां। पिंक कपड़े में राखी और सफेद कपड़े में राधा।
69
राणा कपूर की बेटी राखी कपूर अपने पति अलकेश टंडन के साथ। तस्वीर 2014 की है।
79
राणा कपूर और उनका परिवार पी चिदंबरम के साथ। 30 नवंबर, 2012 को दिल्ली में ताज पैलेस में राणा कपूर की बड़ी बेटी की शादी के रिसेप्शन के दौरान पोज देते हुए।
89
राणा कपूर की बेटियां राधा (लेफ्ट) और रोशिनी (राइट)। 30 नवंबर 2012 को दिल्ली में अपनी बड़ी बहन की शादी के रिसेप्शन में।
99
राणा कपूर और उनका परिवार। 30 नवंबर 2012 की तस्वीर। ताज पैलेस में अपनी बड़ी बेटी की शादी के रिसेप्शन के दौरान पोज देते हुए।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories