Surya Grahan 2022: कब है साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण, किन राशियों पर होगा इसका अशुभ असर?

Published : Oct 06, 2022, 11:22 AM ISTUpdated : Oct 08, 2022, 08:49 AM IST

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) एक खगोलीय घटना है, लेकिन हिंदू धर्म में इसे ज्योतिष शास्त्र से भी जोड़कर देखा जाता है। इस बार 25 अक्टूबर, मंगलवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। ये एक दुर्लभ घटना होगी, क्योंकि ग्रहण के 1 दिन पहले यानी 24 अक्टूबर, सोमवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। सूर्यग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आज हम आपको इन 6 राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव होने वाला है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 6 राशियां…   

PREV
16
Surya Grahan 2022: कब है साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण, किन राशियों पर होगा इसका अशुभ असर?

इस राशि वालों पर अचानक कोई संकट आ सकता है। बढ़ते खर्च के कारण इनकी चिंता भी बढ़ सकती है। आय में अचानक कमी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भारी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। समय अनुकूल न होने से इन्हें हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। 
 

26

इस राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का अशुभ असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इनकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी संभलकर फैसले लेने होंगे, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ आपको परेशान कर सकती है।

36

इस राशि वालों को सूर्यग्रहण का सबसे अधिक बुरा असर होगा क्योंकि ग्रहण इसी राशि में होने वाला है। इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। ग्रहण का असर पर्सनाल लाइफ पर भी देखने को मिलेगा। 
 

46

इस राशि वाले कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले इस दौरान न लें। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव आपकी दिनचर्या को बिगाड़ सकता है।

56

इस राशि वाले किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो वो पैसा डूबने के पूरे-पूरे चांस रहेंगे। भूलकर भी किसी के कहने पर पैसा इन्वेस्ट न करें। यात्रा के दौरान परेशानी होने से मन खिन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिससे अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
 

66

इस राशि वालों को इस समय धैर्य रखने की जरूरत है। कोई गुप्त बात लोगों को पता चलने से आपकी बदनामी हो सकती है। शत्रु भी आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में अचानक परेशानी आ सकती है। संतान का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है।


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2022: दीवाली पूजा से कितनी देर बाद शुरू होगा सूर्य ग्रहण का सूतक? जानें 12 राशियों पर असर

 

Recommended Stories