स्टार प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने की ब्वॉयफ्रेंड से सगाई, जन्मदिन पर प्रेमी ने पहनाई इतनी बड़ी अंगूठी

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने अपने बर्थडे पर बॉयफ्रेंड और एक्टर विष्णु विशाल से सगाई कर ली। ज्वाला ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी। बता दें कि ज्वाला 7 सितंबर 2020 को वे अपना 37वां बर्थडे मना रही थी। इस मौके पर उन्होंने हैदराबाद में अपने बॉयफ्रेंड विष्णु विशाल से रिंग एक्सचेंज कर ली।

Asianet News Hindi | Published : Sep 8, 2020 8:42 AM IST / Updated: Sep 08 2020, 02:40 PM IST

18
स्टार प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने की ब्वॉयफ्रेंड से सगाई, जन्मदिन पर प्रेमी ने पहनाई इतनी बड़ी अंगूठी

अपने बर्थ डे पर ज्वाला गुट्टा ने सभी को सरप्राइज कर दिया। उन्होंने लॉन्ग टाइम से बॉयफ्रेंड रहे विशाल से सगाई कर ली हैं।  
 

28

बाताया जा रहा हैं कि एक्टर विष्णु विशाल अपनी गर्लफ्रेंड ज्वाला को बर्थडे पर सरप्राइज देने हैदराबाद पहुंचे थे। इस दौरान मौके को और खास बनाते हुए विशाल ने उन्हें एंगेजमेंट रिंग पहना दी। 

38

विष्णु विशाल तमिल के जाने-माने एक्टर और प्रड्यूसर हैं। उन्होंने वेनिला कबडी कुझू, नीरपरावाई और रत्सासन जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। वह कुछ समय तक क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

48

ज्वाला गुट्टा ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस और चाहने वालों को यह खुशखबरी दी है, जिसके बाद से लगातार लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

58

विशाल ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर सगाई की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं ज्वाला। नई जिंदगी की शुरुआत। आओ पॉजिटिव होकर हमारे, आर्यन, हमारे परिवारों, दोस्तों और आस-पास के लोगों के लिए बेहतर भविष्य की दिशा में काम करें। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’

68

विष्णु ने बताया कि बर्थ डे से एक रात पहले ही उन्होंने रिंग मंगाई और गर्लफ्रेंड ज्वाला को पहनाने का फैसला किया। ज्वाला गुट्टा ने सोशल मीडिया पर एंगेजमेंट रिंग भी शेयर की गई। 

78

ज्वाला और विष्णु पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की यह दूसरी शादी है। ज्वाला की पहली शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में हुई थी लेकिन दोनों 2011 में अलग हो गए। वहीं विष्णु विशाल की शादी 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में वें भी अलग हो गए। उनका एक बेटा आर्यन है।

88

ज्वाला गुट्टा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिंगर और डबल्स में 316 मैच जीते हैं। वह वर्ल्ड रैंकिंग में 6वें नंबर की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos