मॉडल से लेकर सिंगर तक को डेट कर चुका है ये खिलाड़ी, शौक ऐसा की हर साल बदल लेता है गर्लफ्रेंड

स्पोर्ट्स डेस्क : फॉर्मूला-1 कार रेस में 7 बार के चैंपियन लुइस कार्ल डेविडसन हैमिल्टन (lewis hamilton) वर्ल्ड के बेस्ट रेसरों में से एक है। 6 साल की उम्र से ही उनको कारों से बेहद लगाव हैं। हालांकि इस रेसर को कार के अलावा लड़कियों से भी खासा लगाव है। वह एक्टर, सिंगर से लेकर कई फेमस मॉडल तक को डेट कर चुके हैं। लुइस के बारे में कहा जाता है कि वह किसी भी गर्लफ्रैंड के साथ ज्यादा समय नहीं बिताते और 1 साल के अंदर ही वो ब्रेकअप कर दूसरी लड़की को डेट करने लगते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस खिलाड़ी की गर्लफैंड्स की लिस्ट..

Asianet News Hindi | Published : May 18, 2021 9:55 AM IST

112
मॉडल से लेकर सिंगर तक को डेट कर चुका है ये खिलाड़ी, शौक ऐसा की हर साल बदल लेता है गर्लफ्रेंड

2002 में हैमिल्टन का अफेयर डेनियल लॉयड के साथ शुरू हुआ। लेकिन दोनों का अफेयर 6 महीने तक ही चला।

212

इसके बाद लुइस ने अपनी स्कूल फ्रैंड जोडी मा को डेट किया। दोनों ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
 

312

2006 में लुइस की मुलाकात फेमस सेलिब्रिटी लॉटा हिन्स्टा से हुई। वह फार्मूला 1 चैम्पियन एकी हिन्स्टा की बेटी हैं। दोनों ने 1 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

412

इसके बाद 2008 में मिस वल्र्ड पीजैंट जीतने वाली विवियन बर्कहार्ट और लुइस की मुलाकात हुई। दोनों कुछ महीने साथ रहें और फिर अलग हो गए।

512

सुपरमॉडल निकोल शेअर्जिंज्रर के साथ भी लुइस हैमिल्टन का नाम जुडा था। यह उनका सबसे लंबा रिलेशन भी था। दोनों ने एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया था।

612

2015 में हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना के साथ भी उनको देखा गया था। बीच के किनारे दोनों की कई फोटो वायरल हुई थी। कहा जाता है कि रिहाना के साथ वह कुछ महीनों के लिए थे।

712

इसके बाद 2016 में लुइस को पॉप सिंगर रिटा ओरा के साथ देखा गया था। रिटा कई बार उनकी की रेस देखने भी आती थी।
 

812

फेमस मॉडल विनी हार्लो के साथ भी हैमिल्टन की डेटिंग की अफवाहें  सितंबर 2016 में उड़ी थी। मई 2017 को कान्स में एम्फार गाला में भी उन्हें एक साथ देखा गया था।
 

912

इससे पहले 2017 में, लुईस को सिंगर लियोनेल रिची की बेटी और  मॉडल सोफिया रिची के साथ भी देखा गया था। दोनों ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया था। 

1012

2018 में उन्हें हॉलीवुड सिंगर निकी मिनाज के साथ देखे गया। निकी ने हैमिल्टन के साथ एक फोटो भी शेयर की थी।

1112

पिछले साल हंगरी की मॉडल बारबरा पल्वीन के साथ हैमिल्टन की नजदीकियां बढ़ी। दोनों कई बार लेट नाइट पार्टियों करते नजर आते थे।

1212

अमेरिकी मॉडल है और टिकटॉक स्टार फ्लोरेंस मुलर के साथ उनका नाम जुड़ा है। कुछ समय पहले उन्होंने एक लक्ज़री यॉट में लुईस हैमिल्टन के साथ अपने वीडियो शेयर किए थे। कहा जा रहा है कि वह अभी फ्लोरेंस को डेट कर रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos