Hockey World Cup 2023: स्पेन को रौंदने के साथ ही विजयश्री आगाज की मची धूम...देखें फोटोज

Hockey World Cup 2023: हॉकी में भारत ने अपनी प्रभावशाली धमक के साथ शुक्रवार को आगाज किया है। विश्व कप में भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हराकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की परंपरा को कायम रखने की उम्मीद जगाई। भारत के इस शानदार विजयी शुरूआत पर पूरा देश खुशियों से झूम रहा। सोशल मीडिया पर भारतीय हॉकी के प्रशंसक धूम मचाए हुए हैं। बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम के विजय अभियान ने ग्रुप-डी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की एक उम्मीद जगा दी है।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 13, 2023 6:08 PM IST / Updated: Jan 14 2023, 12:04 AM IST

16
Hockey World Cup 2023: स्पेन को रौंदने के साथ ही विजयश्री आगाज की मची धूम...देखें फोटोज

भारत ने पहले क्वार्टर में ही 1-0 से बढ़त बना ली। भारतीय प्लेयर अमित रोहिदास ने मैच के 12वें मिनट में ही दूसरे पेनाल्टी कार्नर के दौरान रिबाउंड गोल दाग कर भारत के विजयश्री अभियान की नींव डाल दी। इसके पहले दो बार भी चूक भी हुई क्योंकि दो पेनाल्टी को टीम गोल में तब्दील करने में असफल रही। 
 

26

पहला गोल करने के बाद खुशी से झूमते हुए साथियों से चीयर्स करने जाते अमित रोहिदास...अमित ने पहला गोल करके टीम को जो बढ़त दी वह पूरे खेल का गेम चेंजर साबित हुआ। अमित को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।

36

1975 के बाद भारत को हॉकी वर्ल्ड कप में कप की उम्मीद दिख रही है। शुक्रवार को टीम इंडिया की स्पेन पर शानदार जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में भी टॉप-2 में जगह बना ली है। अब इंडियन टीम ग्रुप डी के प्वाइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर है। इंग्लिश टीम ग्रुप में टॉप पोजिशन बनाए हुए है। 
 

46

पहले क्वार्टर में स्पेन पर एक गोल की बढ़त के बाद स्पेनिश खिलाड़ियों ने बराबरी की लगातार कोशिश की लेकिन नाकामी ही हासिल होती रही। भारतीय डिफेंडर्स ने बेजोड़ तरीके से बचाव किया। 24वें मिनट में स्पेन को पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन असफल रहे। उधर, दो मिनट बाद ही 26वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला। इस बार मौका हार्दिक सिंह चूकने नहीं देना चाहते थे और उन्होंने गोल दाग कर भारत की जीत की उम्मीद को दुगुनी कर दी। हार्दिक के गोल के बाद स्पेन 2-0 से पिछड़ता गया।
 

56

तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने जान लगा दी...

तीसरा और चौथा क्वार्टर दोनों टीमों के दमदार प्रदर्शन वाला रहा। दोनों तरफ से गोल की कोशिशें हुई लेकिन असफलता ही हाथ लगी। भारत के लिए खुशी इस बात की थी कि टीम को दो गोल से बढ़त हासिल थी। भारती डिफेंडर्स पूरी दमदारी से डिफेंसिव थे। हालांकि, भारतीय टीम को तीसरे क्वार्टर में तीन गोल के मौके मिले लेकिन गंवा दिया। 

66

हालांकि, भारतीय टीम को तीसरे क्वार्टर में तीन गोल के मौके मिले लेकिन गंवा दिया। चौथा क्वार्टर स्पेन की असफलता के नाम रहा। भारत ने स्पेन को दो पेनाल्टी कार्नर दिए लेकिन स्पेन की टीम कुछ कर न सकी। इसी के साथ भारतीय विजय अभियान का शानदार आगाज हुआ। भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos