इस तरह एक-दूसरे से मिले नीरज चोपड़ा और रवि दहिया, फोटो में देखें कैसे हुआ खिलाड़ियों का स्वागत

स्पोर्ट्स डेस्क.  टोक्यो ओलिंपिक के समापन के बाद भारतीय दल सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की जबरदस्त तैयारी की गई है। बैंड-बाजे के खिलाड़ियों का स्वागत किया जा रहा है। टोक्यो ओलिंपिक अभी तक भारत के लिए सबसे सफल रहा है। इस ओलंपिक में भारत ने एक गोल्ड समेत सात मेडल जीते हैं। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उनके फैमली मंबर भी पहुंचे हैं। आइए देखते हैं कैसे हुआ खिलाड़ियों का स्वागत।

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2021 12:06 PM IST / Updated: Aug 09 2021, 07:52 PM IST

110
इस तरह एक-दूसरे से मिले नीरज चोपड़ा और रवि दहिया, फोटो में देखें कैसे हुआ खिलाड़ियों का स्वागत

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या नीरज चोपड़ा की अगुवाई करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। नीरज ने एथलेटिक्स में भारत को पहला मेडल दिलाया है।

210

दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्रुप फोटो के लिए पोज देते भारतीय खिलाड़ी। टोक्यो ओंलपिक में भारत ने अभी तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा था। 

310

एयरपोर्ट से बाहर आते भारतीय खिलाड़ी। विक्ट्री साइन के साथ इंडियन प्लेयर। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ियों ने मास्क पहना था। 

410

 एयरपोर्ट के बाहर ढोल नगाड़े बजाए गए। इस दौरान कई खिलाड़ियों के परिजन भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे। 

510

एयरपोर्ट में फोटो सेशन के दौरान भारतीय स्टॉफ और खिलाड़ी।  

610

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश (बाएं) और लवलिना बोरगोहेन के साथ भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या।
 

710

एयरपोर्ट के बाहर निकलती भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य।

810

भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। अशोक होटल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने केक कटा। 

910

हॉकी में 41 साल बाद मेडल जीतने के बाद होटल पहुंची हॉकी टीम ने केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगे। 

1010

दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा और सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया कुछ इस तरह से मिले। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos