रेस शुरू करने से पहले डांस करती है यह एथलीट, लॉकडाउन के बीच कुछ यूं रख रही फिटनेस का ख्याल

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई एथलीट मिशेल शेली रेस शुरू करने से पहल अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। वो 100 मीटर हर्डल और स्प्रिंट मेडले रिले में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2010 में उन्होंने 100 मीटर हर्डल्स में ऑस्ट्रेलिया के लिए सिल्वर मेडल भी जीता था। शेली एक एथलीट होने के अलावा फिटनेस मॉडल भी हैं, पर लॉकडाउन के बीच उनके लिए खुद को फिट रखना एक चुनौती साबित हो रहा है। वो घर में रहकर ही अपना वर्कआउट कर रही हैं और खुद को फिट रख रही हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें घर में कैद लोगों के लिए फिटनेस टिप्स दिए गए हैं। इस वीडियो में शेली ने बताया है कि कैसे छोटे छोटे उपाय करके आप घर के अंदर रहकर भी अपनी फिटनेस मेंटेन कर सकते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 3, 2020 9:26 AM IST

110
रेस शुरू करने से पहले डांस करती है यह एथलीट, लॉकडाउन के बीच कुछ यूं रख रही फिटनेस का ख्याल
शेली ने बताया है कि खुद को फिट रखने के लिए एक दिन में 20 पुशअप जरूरी हैं।
210
पैरों को फिट रखने के लिए 10-10 डंकी किक भी लगा सकते हैं।
310
दिन में 10 फोरआर्म, 10 हैमस्ट्रिंग स्लाइड और दोनों तरफ से 10-10 एसएल करके आप खुद को फिट रख सकते हैं।
410
मिशेल शेली पहली बार साल 2012 में चर्चा में आई थी, जब उनका वार्मअप डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था।
510
2012 का यह वीडियो अभी भी कई मौकों पर वायरल होता रहता है। इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
610
शेली का यह वीडियो बार्सिलोना में हुई हर्डल रेस का हिस्सा था।
710
शेली ने रेस शुरु करने से पहले डांस किया था, जबकि उनके प्रतिद्वंदी एक्सरसाइज कर रहे थे।
810
शेली ने लोगों का ध्यान आक्रषित करने के लिए डांस नहीं किया था। वो अक्सर ऐसा करती रहती हैं।
910
शेली सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
1010
2012 के बाद भी शेली ने कई मौकों पर रेस शुरू होने से पहले डांस किया है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos