भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रेंड हुआ #ChakDeIndia, लोगों ने इस moment को किया याद

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक पदक अपने नाम किया। टोक्यो में चल रहे खेलों के प्ले ऑफ मैच में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्विटर पर #ChakDeIndia ट्रेंड करने लगा। जानें सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे कमेंट्स आए....
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2021 12:30 PM IST

16
भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रेंड हुआ #ChakDeIndia, लोगों ने इस moment को किया याद

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जीतने के बाद चक दे इंडिया प्रशंसकों के लिए एक स्लोगन बन गया है। चक दे ​​इंडिया फिल्म साल 2007 में आई एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी, जिसमें शाहरुख खान ने कोच की भूमिका निभाई थी।

26

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस जीत को लोगों ने ऐतिहासिक बताते हुए जश्न मनाया। इस दौरान मैच की कुछ पल को भी फोटो के जरिए शेयर किया।

36

कुछ ट्विटर यूजर्स ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तस्वीर लगाकर बधाई दी। बता दें कि जर्मनी (India vs Germany) के साथ हुए कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने 5-4 से शानदार जीत दर्ज की और 41 साल बाद भारत को हॉकी में मेडल दिलाया।

46

कुछ ट्विटर यूजर्स ने मैच के दौरान का वीडियो भी शेयर किया। भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार मास्को ओलंपिक खेल-1980 में गोल्ड मेडल जीता था।

56

ट्विटर यूजर्स ने चकदेइंडिया टैग के साथ टीम इंडिया को बधाई दी।

66

कुछ ट्विटर यूजर्स ने 5 अगस्त की तारीख को खास बताया। उन्होंने तस्वीरों के जरिए इसके पीछे की वजह भी बताई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos