Indian Men's Hockey Team का इतिहास बनाने वाला मूमेंट मिस कर दिया तो ये 20 तस्वीरें आपके लिए हैं...

Published : Aug 05, 2021, 12:55 PM ISTUpdated : Aug 05, 2021, 01:06 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : 41 साल बाद आखिरकार वह दिन आ गया जब भारत ने अपने राष्ट्रीय खेल हॉकी में मेडल जीता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय टीम ने जर्मनी (India vs Germany) को 5-4 से हराकर इतिहास रचा है। यह मैच गुरुवार को भारतीय समय अनुसार सुबह 7:00 बजे हुआ है। इस दौरान कई ऐसे मोमेंट थे जिसने दर्शकों को अचंभित कर दिया। अगर आपने उन पलों को देखना मिस कर दिया है, तो हम आपको दिखाते हैं जर्मनी और भारत के बीच खेले गए मैच की 20 अद्भुत तस्वीरें...

PREV
120
Indian Men's Hockey Team का इतिहास बनाने वाला मूमेंट मिस कर दिया तो ये 20 तस्वीरें आपके लिए हैं...

टीम इंडिया जापान में ओई हॉकी स्टेडियम में टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के 13वें दिन कांस्य पदक मैच जीतने के बाद। राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी नजर आए।

220

जर्मनी और भारत के बीच पुरुष कांस्य पदक मैच जीतने के बाद भावुक हुए हार्दिक सिंह को संभालते हुए नीलकांत शर्मा। 

320

41 साल बाद मेडल जीतने की खुशी। इससे पहले भारतीय टीम ने मास्को ओलंपिक 1980 में गोल्ड मेडल जीता था।

420

हार के बाद इस तरह मायूस हुए जर्मनी के खिलाड़ी। पीछे जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी।

520

गोल करने के बाद हार्दिक सिंह का रिएक्शन।

620

जर्मनी और भारत के बीच मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी सुमित का रिएक्शन। उन्होंने हाथ ऊपर उठाकर भगवान का शुक्रिया अदा किया।

720

टीम इंडिया के श्रीजेश परत्तु रवींद्रन गोलकीपर पुरुषों का कांस्य पदक जीतने के बाद टीम के साथियों के साथ जश्न मनाते हुए।

820

भारत के पुरुषों का कांस्य पदक मैच जीतने के बाद हरमनप्रीत सिंह ने टीम के साथ मनाया जश्न। 

920

गोल के बाद एक-दूसरे को गले लगाते भारतीय टीम के खिलाड़ी।

1020

भारतीय गोलकीपर श्रीजेश परत्तु रवींद्रन पिच पर लटकर पोज देते हुए। इस मैच में उन्होंने जर्मनी के खिलाफ उन्होंने बैक-टू-बैक कई पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील होने से रोका।

1120

भारतीय टीम का How's The Josh- HIGH SIR...

1220

ये तस्वीर बयां करती है एक टीम की जीत और दूसरे टीम की हार।

1320

भारत की ओर से सबसे ज्यादा दो फील्ड गोल सिमरनजीत सिंह ने किए।

1420

सिमरनजीत(17वें एवं 34वें मिनट) के अलावा हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रूपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल दागा।

1520

रूपिंदर पाल सिंह ने जर्मनी के खिलाफ इस मैच में 1 शानदार गोल किया और टोक्यो 2020 में अपने नाम कुल 4 गोल किए हैं। 

1620

भारत और जर्मनी के बीच हुए इस मुकाबले में भारत ने 5-4 से शानदार जीत दर्ज की है।

1720

ग्रुप-ए में भारत को गत चैम्पियन अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड और स्पेन के साथ रखा गया था। 

 

 

1820

भारत चार जीत और एक हार के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहकर क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल में पहुंचा था। 

1920

सेमीफाइनल में भारत को बेल्जियम के हाथों 5-2 से हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद भारतीय टीम के लिए जर्मनी के खिलाफ जीत दर्ज करना करो या मरो की स्थिति थी। 

2020

भारत ने जर्मनी के खिलाफ शुरुआती गोल खाकर बेहतरीन कमबैक किया। एक समय मैच का स्कोर 3-1 था, लेकिन भारत ने दे-दना-दन गोल दगाते हुए जीत का अंतर 5-3 कर दिया। चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक गोल किया, लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और मैच को 5-4 से जीत लिया।

Recommended Stories