chhath puja 2021: चौंक गए आप..बर्फ नहीं ये है दिल्ली यमुना नदी की तस्वीर, जहरीले झाग में लग रही आस्था की डुबकी

Published : Nov 08, 2021, 01:57 PM IST

नई दिल्ली : लोक और आस्था के महापर्व छठ (chhath puja 2021) की शुरुआत हो गई है। यूपी हो या बिहार (bihar) हर जगह इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है लेकिन दिल्ली (delhi) की स्थिति बिल्कुल उलट है। यहां छठ का त्योहार तो मनाया जा रहा है, लेकिन यहां के घाटों से जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं वो देखकर आप चौंक जाएंगे और जरूर पूछेंगे कि आखिर ये है क्या, जहां व्रती महिलाएं आस्था की डुबकी लगा रही हैं। दरअसल यमुना नदी (Yamuna River) में जहरीला झाग इकट्ठा हो गया है, इसको लेकर दिल्ली सरकार की खूब आलोचना भी हो रही है। यमुना की दयनीय स्थिति की तस्वीरें...

PREV
15
chhath puja 2021: चौंक गए आप..बर्फ नहीं ये है दिल्ली यमुना नदी की तस्वीर, जहरीले झाग में लग रही आस्था की डुबकी

ये तस्‍वीरें हैं देश की राजधानी दिल्ली के कालिंदी इलाके की। दिवाली के बाद हवा जहरीली हुई और अब छठ पर्व की शुरुआत के साथ यमुना नदी की टॉक्सिक झाग वाली तस्वीरें सामने आई है।

25

यमुना नदी पर तैरता हुआ खतरनाक झाग, अमोनिया के स्तर में वृद्धि और उच्च फॉस्फेट सामग्री के कारण होता है। यमुना में ये झाग उन औद्योगिक कचरों के कारण होता है, जो यमुना में छोड़े जाते हैं। हालांकि यमुना में जहरीले झाग का बनना कोई नई बात नहीं है। हर साल छठ पूजा के दौरान, नदी में जहरीले झाग में खड़े भक्तों की तस्वीरें सुर्खियों में रहती हैं।

35

हर साल सरकार वादा करती है ये झाग नहीं दिखेंगे लेकिन दावों के उलट भक्त इसी जहरीले पानी में नहाने को मजबूर होते हैं। यमुना में अमोनिया के स्तर में 3 PPM (प्रति मिलियन भाग) की बढ़ोतरी हुई है। 

45

डॉक्टरों की माने तो अमोनिया के पानी के इस्तेमाल से चर्म रोग बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है। वहीं घाटों पर स्नान के दौरान व्रतियों की मजबूरी साफ-साफ दिखी।

55

यमुना में झाग के बीच स्नान करने की तस्वीरें सामने आने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को घेरा है। उन्होंने लिखा है कि क्या इसी वजह से यमुना किनारे छठ पूजा मनाने पर रोक लगाई थी। 

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories