'आप' की हुईं दिल्ली मिस इंडिया Mansi, जिनके एक नहीं कई परिचय..एक खास वजह से पॉलिटिक्स की है ज्वॉइन


नई दिल्ली. लोकसभा इलेक्शन हो या विधानसभा चुनाव, इनके आते ही सेलिब्रटीज राजनीति में आने लगते हैं। अब मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। विधायक राघव चड्ढा ने उनको आप की सदस्यता दिलाई। मानसी ने कहा कि वह बचपन से ही समाज के लिए बहुत कुछ अच्छा करना चाहती थीं। किसी भी राष्ट्र की समृद्धि के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दो मुख्य आधार हैं और मैंने यह सभ  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गवर्नेंस देखा है। केजरीवाल जी से काफी प्रभावित हूं इसलिए आज उनकी पार्टी में शामिल हुई हूं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 1, 2021 9:35 AM IST / Updated: Mar 01 2021, 09:43 PM IST

19
'आप' की हुईं दिल्ली मिस इंडिया Mansi, जिनके एक नहीं कई परिचय..एक खास वजह से पॉलिटिक्स की है ज्वॉइन


मिस इंडिया रहीं मानसी सहगल किसी परिचय को मोहताज नहीं हैं। वह कई फील्ड में काम करती हैं, इसलिए उनका एक नहीं बल्कि कई परिचय हैं। मानसी  टेडएक्स स्पीकर, अपना एक स्टार्टअप और एक उद्यमी और एक प्रशिक्षित इंजीनियर है। लेकिन उनका इन सबसे ज्यादा लोगों की सेवा करने में लगता है, वह भी खासकर जरुरतमंदों को अंग दान करने में रुचि है। अंगदान को लेकर उन्होंने कई तरह के अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए हैं।
 

29


कई पहचान रखने वाली मानसी मिस इंडिया प्रतियोगिता के वजह से वो ज्यादा मशहूर हुई हैं। उन्होंने साल 2019 में इस प्रतियोगिया में हिस्सा लिया था और दिल्ली की ओर से चुनी गई थीं।  FBB फेमिना मिस इंडिया दिल्‍ली का खिताब अपने नाम किया था।

39


मानसी मूल रुप से राजधानी दिल्ली की रहने वाली हैं। द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍नॉलजी से इंजिनियरिंग में डिग्री हासिल करते हुए बीटेक की पढ़ाई की।

49


 मानसी ने युवाओं और महिलाओं से सक्रिय राजनीति में आने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि 'हमारा युवा खासतौर से महिलाएं हमारे साथ आएं और वो बदलाव जाएं तो हम सब देखना चाहते हैं।

59

बता दें कि मानसी ने फेमिना मिस इंडिया दिल्ली के ऑडिशन के दौरान भी कहा था कि वो समाजसेवी बनना चाहती हैं।

69

वहीं मानसी के आप में शामिल होने पर विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के जन शासन मॉडल से प्रेरित होकर मेरे क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग आज आप परिवार में शामिल हुए जिसमें मिस इंडिया दिल्ली 2019 मानसी सहगल भी एक हैं।
 

79


मानसी सहगल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और वह देश में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं।
 

89


बता दें कि मिस इंडिया दिल्ली रह चुकी हैं मानसी सहगल के  Instagram पर 10 हज़ार फोलोअर्स हैं।

99

अपने परिवार के साथ मानसी सहगल, मानसी वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos