बेटी की विदाई के बारे में सोचकर पिता इतना हुआ भावुक कि शादी से एक दिन पहले आ गया हार्ट अटैक

Published : Dec 07, 2020, 03:48 PM ISTUpdated : Dec 07, 2020, 03:50 PM IST

वेरावल, गुजरात. बेटी की विदाई मां-बाप के लिए बेहद भावुक करने वाला पल होता है। लेकिन यहां एक पिता को हार्ट अटैक आ गया। उसकी बेटी की शादी के एक दिन पहले मौत हो गई। सोमवार को बेटी की शादी थी। बेटी ने मेहंदी लगने हाथों से पिता की अर्थी को कंधा दिया। मृतक के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उसने छोटे भाई की लड़की को गोद लिया था। 62 वर्षीय अशोकभाई तन्ना कीटनाशक दवाइयों के व्यापारी थे। वे वेरावल के बिहारीनगर इलाके में रहते थे। आयुषी ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठेगी। अशोकभाई कई दिनों से बेटी की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। आगे पढ़ें इसी खबर के बारे में...

PREV
15
बेटी की विदाई के बारे में सोचकर पिता इतना हुआ भावुक कि शादी से एक दिन पहले आ गया हार्ट अटैक

अशोकभाई के परिजनों ने बताया कि वे आयुषी के कन्यादान की सोच-सोचकर भावुक हो रहे थे। आयुषी उनकी बहुत लाडली थी। रविवार को वे इसी के चलते देर रात तक नहीं सो पाए। कुछ देर बाद अशोकभाई को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें राजकोट के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

25

सोमवार को शादी से पहले मेहंदी लगे हाथों से बेटी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। यह मंजर इतना भावुक था कि हर किसी की आंख से आंसू निकल पड़े। आगे पढ़ें इसी खबर के बारे में...

35

अशोकभाई काे आयुषी से गहरा लगाव था। वे यही सोचकर परेशान थे कि उनकी बेटी अब घर से विदा हो रही है।
(तस्वीर में अशोकभाई अपनी पत्नी और बेटी आयुषी के साथ)

45

अशोकभाई बेटी की शादी की तैयारियों के बीच मायूस से दिख रहे थे।

55

अशोकभाई की जब अंतिम यात्रा निकली, तो जैसे पूरा मोहल्ला रो पड़ा।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories